Hanuman Chalisa

Live : जमानत अवधि बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे केजरीवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 28 मई 2024 (07:21 IST)
28 May Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जमानत अवधि बढ़ाने के लिए एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन और आप नेता सत्येंद्र जैन ने जमानत के लिए हाईकोर्ट की शरण ली। पल-पल की जानकारी... 


11:29 AM, 28th May
-मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी अंतरिम जमानत की अवधि को स्वास्थ्य कारणों से सात दिन बढ़ाने संबंधी अपनी याचिका को तत्काल सूचीबद्ध करने का उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया।
-सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध करने वाली मुख्यमंत्री केजरीवाल की याचिका को सूचीबद्ध करने पर उचित निर्णय लेंगे क्योंकि मुख्य मामले में फैसला सुरक्षित रखा गया है।
-सुप्रीम कोर्ट ने अभिषेक सिंघवी से पूछा कि पिछले हफ्ते जब मुख्य पीठ के न्यायाधीश दीपांकर दत्ता सुनवाई कर रहे थे तब केजरीवाल की याचिका का उल्लेख क्यों नहीं किया गया।
-दिल्ली हाईकोर्ट ने धन शोधन मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत का अनुरोध करने वाली याचिका पर ईडी से जवाब मांगा।
-झारखंड उच्च न्यायालय ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। ईडी ने भूमि घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। सोरेन ने सोमवार को उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दाखिल कर मामले में शीघ्र सुनवाई करने का अनुरोध किया था।

08:12 AM, 28th May
दिल्ली से वाराणसी जा रहे इंडिगो विमान में बम की खबर अफवाह निकली। जांच एजेंसियों को विमान की जांच में कुछ नहीं मिला।
फ्लाइट 6ई2211 के शौचालय में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर बम लिखा हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की, लेकिन यह अफवाह निकली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

सभी देखें

नवीनतम

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता व हरियाली में यूपी के परिषदीय विद्यालयों का परचम

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वेलरी पार्क

मोदी फरिश्ते की तरह, लेकिन किलर भी, ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख