आडवाणी बने लोकसभा आचार समिति के अध्यक्ष

Webdunia
बुधवार, 17 सितम्बर 2014 (18:52 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को लोकसभा की प्रतिष्ठित आचार समिति का  अध्यक्ष बनाया गया है।
86 वर्षीय आडवाणी को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त  किया है। पिछली लोकसभा में कांग्रेस के मानिकराव गावित इस समिति के अध्यक्ष थे।
 
आचार समिति सदन और सदन के बाहर सांसदों के अनैतिक आचरण की शिकायतों की जांच करती  है। यह समिति आवश्यकता पड़ने पर सदस्यों के आचरण के बारे में स्वत: भी जांच कर सकती है  और उसके आधार पर सिफारिशें भी कर सकती है।
 
समिति के सदस्यों में निनांग एरिंग, शेर सिंह गुबाया, हेमंत तुकाराम गोडसे, प्रहलाद जोशी, भगतसिंह  कोशयारी, अर्जुन राम मेघवाल, भर्तृहरि महताब, करिया मुंडा, जयश्रीबेन पटेल, मल्ला रेड्डी, सुमेधानंद  सरस्वती और भोला सिंह शामिल हैं।
 
आडवाणी सावर्जनिक उपक्रम संबंधी संसदीय समिति के भी सदस्य हैं जिसके अध्यक्ष शांता कुमार  (भाजपा) हैं। वे भाजपा के ही अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति के  भी सदस्य हैं। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?