Hanuman Chalisa

टिड्डी दल का आतंक, PM मोदी ने बताया प्लान, कैसे होगा खात्मा

Webdunia
रविवार, 31 मई 2020 (21:56 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में टिड्डियों के हमले का मुकाबला करने के लिए नए-नए अविष्कारों पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही, इसने यह भी याद दिलाया है कि एक छोटा-सा जीव कितना बड़ा नुकसान कर सकता है।
 
प्रधानमंत्री ने अपने रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में कहा कि एक तरफ जहां पूर्वी भारत तूफान (चक्रवात) से आई आपदा का सामना कर रहा है, वहीं दूसरी ओर, देश के कई हिस्से टिड्डियों के हमले से प्रभावित हुए हैं। इन हमलों ने फिर हमें याद दिलाया है कि ये छोटा-सा जीव कितना (बड़ा) नुकसान कर सकता है।
 
उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि टिड्डी दल का हमला कई दिनों तक चलता है, बहुत बड़े क्षेत्र पर इसका प्रभाव पड़ता है।
 
मोदी ने कहा कि चाहे वह भारत सरकार हो, राज्य सरकार हो, कृषि विभाग हो, या फिर प्रशासन ही क्यों न हो, सभी इस संकट के नुकसान से बचने तथा किसानों की मदद करने के लिए आधुनिक संसाधनों का भी उपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि नए-नए अविष्कारों की तरफ भी ध्यान दिया जा रहा है। मुझे विश्वास है कि हमारे कृषि क्षेत्र पर जो यह संकट आया है, उससे हम सब मिलकर लोहा लेंगे और बहुत कुछ बचा लेंगे।
 
टिड्डियों का दल पाकिस्तान से पिछले महीने राजस्थान में घुसा था और फिर यह तेज हवाओं के चलते पश्चिमी राज्यों के इलाकों में फैल गया। टिड्डियों के हमले में राजस्थान के 20 जिलों में करीब 90,000 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
 
टिड्डियों के दल श्रीगंगानगर, नागौर, जयपुर, दौसा, करौली और सवाई माधोपुर जिलों से उत्तरप्रदेश तथा मध्यप्रदेश की ओर गए।
 
उत्तरप्रदेश में कृषि विभाग के कर्मियों ने झांसी के मोठ और गरौठा इलाकों में तथा पिछले हफ्ते सोनभद्र जिले में टि्डिडयों के दल को निशाना बनाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख