तृणमूल सदस्य से लोकसभा अध्यक्ष बोले, सदन में पश्चिम बंगाल की मार्केटिंग मत करिए...

Webdunia
शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (17:07 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की एक टिप्पणी के जवाब में पश्चिम बंगाल सरकार की एक योजना का उल्लेख किया तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप सदन में राज्य की मार्केटिंग मत करिए।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में हर्षवर्धन ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सरकार ने पहले आयुष्मान भारत योजना को लागू किया था, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभालने के बाद उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की है। इस योजना को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखना चाहिए।

बाद में बंदोपाध्याय ने कहा कि मंत्री जी पार्टी के दबाव में राजनीतिक बयान दे रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सरकार पहले ही स्वास्थ्य बीमा योजना चला रही है जिसके तहत पांच लाख रुपए का कवर मिलता है। इस पर बिरला ने कहा कि आप यहां पश्चिम बंगाल की मार्केटिंग मत करिए। बंदोपाध्याय ने कहा कि वह राजनीतिक दृष्टिकोण से बात नहीं कर रहे हैं। वह सिर्फ राज्य सरकार की एक योजना का उल्लेख कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

live : 30 हजारी कोर्ट पहुंचीं स्वाति मालीवाल, बिभव कुमार NCW का दूसरा नोटिस

सौतेली बहन ने की दो मासूम बहनों की हत्या!

राजगढ़ में EVM को लेकर दिग्विजय सिंह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 विधानसभा क्षेत्रों की SLU लौटने को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख