महाराष्ट्र में 9 फरवरी के बाद एक दिन में सबसे कम Corona केस

Webdunia
सोमवार, 13 सितम्बर 2021 (23:23 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,740 ने मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या सोमवार को 65 लाख 617 हो गई। इसके अलावा 27 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1 लाख 38 हजार 169 तक पहुंच गई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
राज्य में 9 फरवरी के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे कम मामले सामने आए हैं, जबकि आठ मार्च के बाद से एक दिन में सबसे कम रोगियों की मौत हुई। नौ फरवरी को महाराष्ट्र में संक्रमण के 2,515 नए मामले सामने आए थे जबकि आठ मार्च को 22 रोगियों की मौत हुई थी।
 
संक्रमण और मौत के मामलों में रविवार की तुलना में महत्वपू्र्ण गिरावट देखी गई है। रविवार को संक्रमण के 3,623 मामले सामने आए थे और 46 रोगियों की मौत हुई थी। संक्रमण से उबरने वालों की संख्या नए संक्रमितों की तुलना में अधिक रही।
 
बीते 24 घंटे में राज्य में 3,233 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 63,09,021 हो गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 49,880 है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के को निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

अगला लेख