Hanuman Chalisa

खुशखबर... रसोई गैस सिलेंडर 3 रुपए सस्ता हुआ

Webdunia
सोमवार, 1 जुलाई 2019 (17:54 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के घटते दामों की वजह से पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 3 रुपए घटाए हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतें 3.02 रुपए की कटौती के साथ 494.35 रुपए पर आ गई हैं।
 
मुंबई में इसका दाम 495.09 रुपए से 492.04 रुपए प्रति सिलेंडर पर आ गया है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम मार्च से लगातार 4 महीने बढ़े हैं। उसके बाद यह पहली कटौती है। इस दौरान एलपीजी सिलेंडर 3.84 रुपए महंगा हुआ है।
 
बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 100.5 रुपए घटाकर 637 रुपए कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को साल में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर मिलते हैं। उसके बाद उन्हें सिलेंडर बाजार मूल्य पर खरीदना पड़ता है। यह बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर होता है।
 
मिट्टी के तेल यानी केरोसिन की कीमतों में मासिक 25 पैसे लीटर की वृद्धि का सिलसिला लगातार 24वें महीने जारी रहा। दिल्ली को जहां केरोसिन मुक्त राज्य घोषित कर दिया गया है वहीं मुंबई में अब यह 32.18 रुपए लीटर हो गया है। पिछले महीने यह 31.92 रुपए लीटर था। बिना सब्सिडी वाले केरोसिन का दाम मुंबई में 63.93 रुपए प्रति लीटर से घटकर 61.92 रुपए लीटर पर आ गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

फ्लोरिडा गोल्फ कोर्स पर ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले को उम्रकैद

India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोभाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर

कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, डॉ. यादव ने वनमंत्री से की मुलाकात, असम से जंगली भैंसे आएंगे एमपी

shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Parliament : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अगला लेख