बिना सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर 21 रुपए महंगा

Webdunia
मंगलवार, 31 मई 2016 (23:51 IST)
नई दिल्ली। तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार मध्य रात्रि से बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 21 रुपए की बढ़ोतरी की है।
       
सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) ने बताया कि दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर अब 527.50 रुपए की जगह 548.50 रुपए का मिलेगा। एक महीने में रसोई गैस के दाम में लगातार दो बार में 39 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले एक मई को इसकी कीमत 18 रुपए बढ़ाई गई थी।
 
इससे पहले रसोई गैस के दाम लगातार तीन बार घटाए गए थे। इसकी कीमत में 01 फरवरी को 82.50 रुपए, 01 मार्च को 61.50 रुपए तथा 01 अप्रैल को चार रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी।
 
इसी तरह सब्सिडी वाले सिलेंडर की (दिल्ली में) कीमत 419.15 रुपए प्रति सिलेंडर से बढ़ाकर 419.18 रुपए प्रति सिलेंडर किया गया है।
 
देश के चार प्रमुख महानगरों में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत (रुपए में) इस प्रकार रहेगी : दिल्ली में 548.50, कोलकाता में 576.50, मुंबई में 547.00 और चेन्नई में 560.00। 
(वार्ता) 
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख