Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के LG का CM केजरीवाल को पत्र, कहा- 2 साल से MCD का 383 करोड़ बकाया करें जारी

हमें फॉलो करें दिल्ली के LG का CM केजरीवाल को पत्र, कहा- 2 साल से MCD का 383 करोड़ बकाया करें जारी
, बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (18:17 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शिक्षा एवं स्वास्थ्य मदों में नगर निगम का 383.74 करोड़ रुपए का बकाया जारी करने को कहा है। उपराज्यपाल कार्यालय ने सक्सेना द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र को ट्विटर पर बुधवार को यह जानकारी साझा की है।
 
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने (उपराज्यपाल ने) पिछले 2 सालों से लंबित इस बकाया रकम को जारी करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि अकारण फंड रोकने से दिल्ली में प्राथमिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BharatJodo : क्या कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी भारत जोड़ो यात्रा? सोनिया गांधी का बड़ा बयान