बड़ा खुलासा, ICICI बैंक से 16.80 करोड़ रुपए रेगुलर इनकम ले रही थीं माधवी बुच

Webdunia
सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (13:12 IST)
SEBI Chairman Madhavi Puri Buch News: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सेबी (SEBI ) अध्यक्ष माधवी पुरी बुच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि सेबी की पूर्णकालिक सदस्य रहते हुए भी माधवी बुच आईसीसीआई बैंक (ICICI Bank) से 16 करोड़ 80 लाख रुपए की नियमित आय ले रही थीं।
 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि SEBI की भूमिका शेयर बाजार को विनियमित करना है, जहां हम सभी अपना पैसा लगाते हैं। इसकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। SEBI के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है? यह कैबिनेट, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की नियुक्ति समिति है।
 
उन्होंने कहा कि SEBI के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए इस समिति में दो सदस्य हैं। वह (SEBI अध्यक्ष माधवी पुरी बुच) 2017 से 2014 के बीच ICICI बैंक से 16 करोड़ 80 लाख रुपए की नियमित आय ले रही थीं। खेड़ा ने सवाल उठाया कि आप SEBI की पूर्णकालिक सदस्य भी हैं। आप ICICI से वेतन क्यों ले रही थीं?
<

#WATCH कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "SEBI की भूमिका शेयर बाजार को विनियमित करना है, जहां हम सभी अपना पैसा लगाते हैं। इसकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। SEBI के अध्यक्ष की नियुक्ति कौन करता है? यह कैबिनेट, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की नियुक्ति समिति है। SEBI के… pic.twitter.com/xTpTQRMNZP

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2024 >
कांग्रेस नेता सयांतिनी ने इसी मामले में एक पोस्ट में कहा- 
  • देश में शतरंज का खेल चल रहा है। आज हम उसी शतरंज के खेल के एक मोहरे के बारे में आपको बताएंगे और वो नाम है माधवी पुरी बुच। 
  • माधबी पुरी बुच 5 अप्रैल, 2017 से 4 अक्टूबर, 2021 तक SEBI में पूर्णकालिक सदस्य थीं।
  • फिर 2 मार्च, 2022 को माधबी पुरी बुच SEBI की चेयरपर्सन बनीं।
  • SEBI की चेयरपर्सन को नियुक्त करने वाली कैबिनेट में PM मोदी और अमित शाह शामिल हैं।
  • बुच SEBI की पूर्णकालिक सदस्य होते हुए रेगुलर इनकम ICICI बैंक से ले रही थीं, जो कि 16.80 करोड़ रुपए थी। 
  • वे ICICI प्रूडेंशियल, ESOP और ESOP का TDS भी ICICI बैंक से ले रही थीं। 
<

देश में शतरंज का खेल चल रहा है। आज हम उसी शतरंज के खेल के एक मोहरे के बारे में आपको बताएंगे और वो नाम है: माधबी पुरी बुच।

• माधबी पुरी बुच 5 अप्रैल, 2017 से 4 अक्टूबर, 2021 तक SEBI में पूर्णकालिक सदस्य थीं।

• फिर 2 मार्च, 2022 को माधबी पुरी बुच SEBI की चेयरपर्सन बनीं।

•… pic.twitter.com/CZaHeaad3z

— Sayantani (@SayantaniINC) September 2, 2024 >इसलिए हम जानना चाहते हैं कि आप SEBI की पूर्णकालिक सदस्य होने के बाद भी अपना वेतन ICICI से क्यों ले रही थीं? यह सीधे-सीधे SEBI के सेक्शन-54 का उल्लंघन है। इसलिए अगर माधबी पुरी बुच में थोड़ी भी शर्म होगी तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Show comments

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

राजस्थान में दर्दनाक हादसा, देवास से खाटू श्याम मंदिर जाते समय 6 श्रद्धालुओं की मौत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हिन्दी दिवस पर की बड़ी घोषणा

weather updates : 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले सप्ताह भी नहीं मिलेगी राहत

J&K Election : अनंतनाग में इन 4 उम्‍मीदवारों के बीच होगी चुनावी जंग

मेरठ में 3 मंजिला मकान धराशायी, 10 की मौत