Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Live Update : मध्यप्रदेश में चला शिवराज का जादू

Advertiesment
हमें फॉलो करें Madhya Pradesh by election results
, बुधवार, 11 नवंबर 2020 (01:30 IST)
मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों में 19 सीटों पर सत्तारूढ़ दल भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक विजय हासिल की है, जबकि कांग्रेस को मात्र 9 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। उपचुनावों में 3 मंत्रियों को भी पराजय झेलना पड़ी है। उपचुनाव में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी और नतीजों के साथ कांग्रेस की सत्ता में वापसी के दावे खोखले साबित हुए।

01:19 AM, 11th Nov
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की जीत को सत्य की जीत बताया। सिंधिया ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि ये जीत जनता के विश्वास की जीत है। भाजपा प्रत्याशियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले जांबाज सिपाहियों और कार्यकर्ताओं की जीत है।

12:23 AM, 11th Nov
सांवेर सीट से जीते तुलसी राम सिलावट। कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू को 53,264 मतों से हराया
। सिलावट को 129676 वोट और प्रेमचंद गुड्‍डू को 76412 वोट मिले।

12:01 AM, 11th Nov

मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के परिणामों में अधिकांश भाजपा उम्मीदवार भले चुनाव जीत गए हों, लेकिन भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव परिणाम में करारा झटका लगा है। उनकी कट्टर समर्थक प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी ग्वालियर जिले की डबरा सीट से चुनाव हार गईं।

भाजपा की उम्मीदवार इमरती देवी तब चर्चा में आई थीं जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने चुनाव प्रचार के दौरान एक चुनावी सभा में उन्हें कथित तौर पर ‘आइटम’ कहा था। कमलनाथ की इस टिप्पणी पर राजनीतिक हल्कों में काफी जुबानी जंग भी हुई थी। कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेश राजे ने डबरा से भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को 7,633 मतों के अंतर से पराजित किया है। इमरती देवी को 68,056 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार को 75,689 वोट मिले। बसपा उम्मीदवार संतोष गौड़ को 4,883 मत तथा नोटा के हिस्से में 1,690 वोट आए हैं।

10:05 PM, 10th Nov
तुलसी सिलावट को निर्णायक बढ़त : भाजपा की प्रतिष्ठा की सांवेर सीट पर 23वें राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट काफी आगे चल रहे हैं। तुलसीराम को 1 लाख 14 हजार 54 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्‍डू को 67 हजार 390 मत।

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों के लिए रात्रि 9 बजे तक घोषित 24 सीट के  भाजपा को 17 पर और 7 पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। शेष 4 में से 2-2 सीटों पर दोनों ही दलों के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं। डबरा में भाजपा प्रत्याशी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरतीदेवी भी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेश राजे से पीछे चल रही हैं।

09:21 PM, 10th Nov

07:31 PM, 10th Nov
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश में कांग्रेस की हुई हार को स्वीकार किया और कहा कि हम जनादेश को शिरोधार्य करते हैं। हमने जनता तक अपनी बात पहुंचाने का पूरा प्रयास किया। कमलनाथ ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मैं उपचुनाव वाले क्षेत्रों के सभी मतदाताओं का आभार मानता हूं। उम्मीद करता हूं कि भाजपा की सरकार किसानों के हितों का ध्यान रखेगी, युवाओं को रोजगार देगी, महिलाओं का सम्मान करेगी और उनकी सुरक्षा कायम रखेगी। उन्होंने कहा की भाजपा प्रदेश के नवनिर्माण के हमारे काम को आगे बढ़ाएगी, प्रदेश को विकास एवं प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगी। उन्होंने कहा कि हम जनादेश को स्वीकार कर विपक्ष का दायित्व निभाएंगे, प्रदेश हित और जनता के हित के लिए सदैव खड़े रहेंगे तथा संघर्ष करेंगे। पार्टी चुनाव परिणामों की समीक्षा करेगी।

07:25 PM, 10th Nov
webdunia
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की।

06:56 PM, 10th Nov
सांची विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी को 63,809 मतों से हराया।
मलहरा सीट से बीजेपी आगे, 21 राउंड में बीजेपी के प्रधुम्नसिंह लोधी 14 हजार 738 मतों से आगे।

06:24 PM, 10th Nov
मध्यप्रदेश में ब्यावरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रामचन्द्र दांगी ने भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार को 12,102 मतों से हराया।

06:23 PM, 10th Nov
-मध्यप्रदेश उपचुनाव में भाजपा 9 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है, जबकि 1 सीट पर जीत चुकी है। बसपा एक सीट पर बढ़त बनाए हुए है। 

06:22 PM, 10th Nov
-अशोक नगर में भाजपा के जसपाल जज्जी 14630 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 
-मुंगावली में भाजपा के ब्रजेन्द्र सिंह यादव 21469 वोटों से विजयी रहे हैं। 
-अनूपपुर में भाजपा के बिसाहू लाल सिंह 34864 वोटों से विजयी। 
-सांची से प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी 63809 वोटों से जीते।
-ब्यावरा सीट पर कांग्रेस के रामचंद्र डांगी 12102 वोटों से विजयी। 

06:22 PM, 10th Nov
-नेपानगर में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर 26340 वोटों से विजयी। 
-खंडवा की मांधाता सीट पर भाजपा के नारायण सिंह पटेल 22129 मतों से जीते।
-सुवासरा में भाजपा के हरदीप सिंह डंग 29440 वोटों से जीते। 
-धार जिले की बदनावर सीट पर राजवर्धनसिंह दत्तीगांव 32133 मतों से जीते। 
-आगर सीट पर कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 2006 वोटों से विजयी। इस सीट पर 22 साल बाद कांग्रेस ने जीत हासिल की है।  

06:21 PM, 10th Nov
-डबरा से भाजपा की मंत्री इमरती देवी 2000 से ज्यादा सीटों पर पीछे चल रही हैं। 
-ग्वालियर पूर्व सीट पर भाजपा के मुन्नालाल गोयल पीछे हो गए हैं। कांग्रेस के डॉ. सतीश सिकरवार 2000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 

06:16 PM, 10th Nov
आगर विधानसभा सीट से विपिन वानखेड़े ने भाजपा के मनोज ऊंटवाल को 2006 वोटों से हराया।

04:51 PM, 10th Nov
-इंदौर जिले की सांवेर सीट पर तुलसी सिलावट 24 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। 
-आगर में कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1600 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-सुवासरा में भाजपा के हरदीप सिंह डंग 29 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। 
-हाटपिपल्या सीट पर भाजपा के मनोज चौधरी 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-सांची में भाजपा के प्रभुराम चौधरी 63 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी जीत संभवत: चौधरी की ही होगी। 
-बमौरी में भाजपा के महेन्द्रसिंह सिसोदिया 53 हजार से ज्यादा वोटों से आगे। 
-भांडेर में कांग्रेस के फूलसिंह बरैया और भाजपा की रक्षा सिरौनिया के बीच कांटे का मुकाबला। 
-डबरा में सिंधिया समर्थक शिवराज की मंत्री इमरती देवी पिछड़ गई हैं। सुरेश राज 615 वोटों से आगे। 
-ग्वालियर पूर्व में भी भाजपा के मुन्नालाल गोयल और कांग्रेस के डॉ. सतीश सिकरवार के बीच कड़ा मुकाबला।

03:26 PM, 10th Nov
-मांधाता सीट पर भाजपा के नारायणसिंह पटेल 22,129 वोटो से जीते।
-भाजपा 19 सीटों पर आगे, कांग्रेस ने 6 पर बनाई बढ़त, 1 सीट पर बसपा भी आगे।-शिवराज सिंह चौहान ने ट्‍वीट कर कहा- मैं प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा को उपचुनाव में मिलने वाली विशाल जीत पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपके नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता ने जोश और ऊर्जा के साथ पार्टी को जिताने के लिए कार्य किया है। आपके मार्गदर्शन में पार्टी इसी तरह नए आयाम गढ़े, यही कामना है। शिवराज ने प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत को भी शुभकामनाएं दीं।
-इंदौर जिले की सांवेर सीट पर मंत्री तुलसी सिलावट 20 हजार से ज्यादा मतों से आगे।
-कांग्रेस के फूलसिंह बरैया ने भांडेर में फिर से बढ़त बनाई। रक्षा सिरौ‍निया 263 वोटों से पीछे।
-मेहगांव सीट पर मंत्री ओपीएस भदौरिया ने 6000 से ज्यादा मतों की बढ़त बनाई। 
-डबरा में कड़े मुकाबले में फंसी हैं मंत्री इमरती देवी। 1400 से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 
-बमौरी में भाजपा प्रत्याशी महेन्द्रसिंह सिसोदिया ने 44 हजार से ज्यादा की बढ़त बनाई। 
-अनूपपुर में बिसाहुलाल सिंह 24000 से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। 
-सांची में शिवराज के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी करीब 48 हजार मतों से आगे।
-बदनावर सीट पर भाजपा के राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव 31 हजार से ज्यादा मतों से आगे।

01:47 PM, 10th Nov
-मेहगांव सीट पर शिवराज के मंत्री ओपीएस भदौरिया ने बढ़त बनाई। भदौरिया 2739 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-प्रदेश के मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी उपचुनाव में सर्वाधिक 29000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-कांग्रेस के विपिन वानखेड़े ने आगर सीट पर 1100 से ज्यादा वोटों की बढ़त बना ली है। 
-नेपानगर में भाजपा की सुमित्रा कास्डेकर 16500 से भी ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। 
-सांवेर में तुलसी सिलावट करीब 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-भांडेर में भाजपा की रक्षा सिरौनिया और कांग्रेस के फूलसिंह बरैया के बीच कड़ी टक्कर। यहां रक्षा मात्र 641 वोटों से आगे हैं। 
 

11:49 AM, 10th Nov
-सांची सीट पर डॉ. प्रभुराम चौधरी 12 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। 
-ब्यावरा में कांग्रेस के रामचंद्र डांगी 9 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-अनूपपुर में भाजपा के बिसाहुलाल सिंह 7000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-मुंगावली में भाजपा के बृजेन्द्रसिंह यादव 6600 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-मांधाता में भाजपा के नारायण सिंह पटेल 9000 से ज्यादा वोटों से आगे।
-जौरा में भाजपा के सुबेदारसिंह राजौदा 1000 से ज्यादा वोटों से आगे। 
-बदनावर में राजवर्धनसिंह दत्तीगांव 16799 सीटों से आगे चल रहे हैं। 

11:31 AM, 10th Nov
-इंदौर जिले की सांवेर सीट पर तुलसीराम सिलावट 8 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-सुरखी में गोविंद सिंह राजपूत 7000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-डबरा में भाजपा की इमरती देवी आगे चल रही हैं। 
-हाटपिपल्या सीट से भाजपा के मनोज चौधरी 1732 वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-सुमावली से भाजपा के अजब सिंह कुशवाह 2825 वोटों आगे चल रहे हैं। 

11:31 AM, 10th Nov
-दिमनी में कांग्रेस के रवीन्द्र सिंह तोमर 4000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के गिर्राज दंडोतिया से है।
-अंबाह में कांग्रेस के सत्यप्रकाश सखवार आगे चल रहे हैं। 
-मेहगांव में सत्यदेव कटारे आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा ने ओपीएस भदौरिया को उतारा है। 
-ग्वालियर पूर्व भाजपा के मुन्नालाल गोयल कांग्रेस के डॉ. सतीश सिकरवार के मुकाबले आगे चल रहे हैं। 

11:30 AM, 10th Nov
-भांडेर में कांग्रेस के फूलसिंह वरैया 1000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-बमोरी में भाजपा महेन्द्रसिंह सिसोदिया 4000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
-अशोक नगर में भाजपा के जजपाल जज्जी 4000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-सुवासरा में भाजपा के हरपालसिंह डंग 3 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। 
-आगर में कांग्रेस के विपिन वानखेड़े मामूली बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MP Election Result : 28 में से 19 पर भाजपा का कब्जा, शिवराज के 3 मंत्रियों को मिली हार, 9 पर सिमटी कांग्रेस