मध्यप्रदेश : कमलनाथ मंत्रिमंडल आज लेगा शपथ, ये विधायक बन सकते हैं मंत्री

Webdunia
मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (10:37 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज दोपहर 3 बजे यहां राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में कमलनाथ सरकार के मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजभवन के आसपास सुरक्षा के भी सख्त बंदोबस्त किए गए हैं। समारोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ के अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
 
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि लगभग दो दर्जन सदस्यों को मंत्री पद की शपथ दिलाए जाने की संभावना है, वहीं मंत्री पद के दावेदारों के समर्थक राज्य के विभिन्न हिस्सों से यहां पहुंच चुके हैं।
 
मंत्री पद के प्रमुख दावेदारों में पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह, दीपक सक्सेना, केपी सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, तुलसी सिलावट, हुकुम सिंह कराड़ा, बिसाहूलाल सिंह, केपी सिंह, बृजेंद्र सिंह राठौर, बाला बच्चन, जीतू पटवारी, गोविंद सिंह राजपूत, सचिन यादव, जयवर्धन सिंह और अन्य विधायकों के नाम शामिल हैं।
 
कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद के रूप में 17 दिसंबर को शपथ ग्रहण की थी। वे महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य निपटाकर 20 दिसंबर की रात्रि में मंत्रियों के नाम आदि तय करने के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे। वे आज वापस राजधानी भोपाल पहुंचेंगे और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
 
कमलनाथ सरकार को बसपा के 2, सपा का 1 और 4 निर्दलीय विधायक भी समर्थन दे रहे हैं। इनमें से कुछ को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख