Article 370 : मोदी और शाह को भगवान मानते हैं शिवराज सिंह, करने लगे हैं पूजा

Webdunia
सोमवार, 12 अगस्त 2019 (17:11 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने फिर एक बयान दिया है, जो कि चर्चाओं में बना हुआ है। रविवार को ही शिवराज सिंह अनुच्छेद 370 को हटाने के कदम पंडित जवाहर लाल नेहरू की गलती सुधारने वाला कदम बताया था और पंडित नेहरू को अपराधी बताया था, अब शिवराज सिंह ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोदी और अमित शाह को भगवान की तरह पूजने लगे हैं।
 
शिवराज सिंह ने पंडित नेहरू पर दिए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा था वह तथ्यों पर आधारित था और पूरी जिम्मदेारी से कहा था।
 
शिवराज ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर नेहरू ने जो गलती की थी, उसे पीएम मोदी ने सुधारा है। उन्होंने अनुच्छेद 370 को खत्म करने को लेकर कहा कि पहले मैं मोदीजी और अमित शाह को अपना नेता मानता था। उन्हें श्रद्धा की दृष्टि से देखता था, लेकिन इस कदम के कारण उनकी भगवान की तरह पूजा करने लगा हूं।
 
भाजपा नेता शिवराज का विवादास्पद बयान, 2 कारणों से नेहरू को कहा 'क्रिमिनल'
 
दिग्विजय के उस बयान की वे पंडित नेहरू के पैरों की धूल भी नहीं, शिवराज ने कहा कि मैं किसी परिवार का गुलाम नहीं हूं, सिर्फ भारत माता के चरणों की धूल हूं। इसी की सेवा करके अपने जीवन को सफल, सार्थक और धन्य मानता हूं। शिवराज ने कहा कि हमारा देश स्वाभिमान के साथ आगे बढ़े, यही हमारा संकल्प है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली के स्कूलों में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

अगला लेख