Dharma Sangrah

गढ़चिरौली के जंगल में पुलिस ने मार गिराए 5 नक्सली, C-60 कमांडो टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम

Webdunia
सोमवार, 29 मार्च 2021 (14:14 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार सुबह पुलिस के अभियान में 5 नक्सली मारे गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नक्सल-विरोधी अभियान अब भी जारी है। इसमें 2 महिला नक्सली भी है। अधिकारी ने कहा कि 'गढ़चिरौली के खोबरामेंडा जंगली इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान पांच नक्सली मारे गए हैं।
ALSO READ: जम्मू-कश्मीर : सरकारी दफ्तरों में 15 दिन के अंदर तिरंगा फहराने का आदेश
इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि शनिवार को जिला पुलिस ने 1 राइफल और तीन प्रेशर कुकर बम जब्त किए थे, जिनका इस्तेमाल नक्सली कथित रूप से सुरक्षाबलों पर हमला करने की योजना के लिए कर रहे थे।
 
गढ़चिरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में नक्सली 'नक्सल सप्ताह' मनाने के लिए यहां जुटने वाले हैं, जिसके मद्देजनर उसके सी-60 कमांडो ने हेतलकासा जंगली इलाके में शनिवार को नक्सल-विरोधी अभियान चलाया था।
 
पुलिस ने कहा कि 60 से 70 नक्सलियों ने सी-60 कमांडों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। दोनों ओर से करीब एक घंटे तक गोलीबारी चली। इस दौरान नक्सली अपना सामान छोड़कर भाग गए। (भाषा/वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

UP : CM योगी की नीतियों का असर, देश का सबसे विकसित प्रदेश बनेगा यूपी

LIVE: नीतीश कुमार आज लेंगे CM पद की शपथ, गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चीन को रोकने के लिए भूटान में भारी निवेश कर रहा है भारत

नीतीश कुमार आज 10वीं बार लेगें CM पद की शपथ, कैबिनेट में हो सकते हैं ये चौंकाने वाले नाम

SIR Documents: एसआईआर में कौन से दस्तावेज चाहिए?

अगला लेख