Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राष्ट्रपति शासन ने जगाई उम्मीदें, क्या महाराष्‍ट्र में बनेगी भाजपा सरकार

हमें फॉलो करें राष्ट्रपति शासन ने जगाई उम्मीदें, क्या महाराष्‍ट्र में बनेगी भाजपा सरकार
, मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (20:40 IST)
मुंबई। भाजपा सांसद नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद मंगलवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा सरकार बना लेगी। राणे के बयान के बाद महाराष्‍ट्र भाजपा ने भी सरकार बनाने की उम्मीद जाहिर की। 
 
राणे ने कहा कि भाजपा 145 विधायकों का समर्थन जुटा लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए जो करना होगा करेंगे। उन्होंने कहा था कि जिसे जिसके साथ जाना हो जाए। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने हमें साम, दाम, दंड, भेद सिखाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस-NCP मिलकर शिवसेना को उल्लू बना रही है। हालांकि उन्होंने शिवसेना से गठबंधन संबंधी बयान पर चुप्पी साध ली थी। 
 
इस बीच देवेंद्र फडणवीस ने भी एक बयान देते हुए कहा कि महाराष्‍ट्र में स्थिर सरकार मिलने की पूरी उम्मीद है।

webdunia
इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी कहा था कि सरकार बनाने के लिए हमें अब 6 माह का समय मिल गया है। कांग्रेस और NCP से बातचीत जारी है और हम सरकार बना लेंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उद्धव का बड़ा बयान, भाजपा ने तोड़ा 30 साल पुराना रिश्ता, सरकार बनाने के लिए 6 माह