महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई

Webdunia
गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 (20:46 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए करीब 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है।
 
कुछ दिनों पहले हुई सीईसी की बैठक में करीब 65 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति दी गई थी और गुरुवार को हुई बैठक में 30 से अधिक नामों पर सहमित बनी। इस तरह से सीईसी महाराष्ट्र के लिए अब तक करीब 100 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे चुकी है।
 
सीईसी की बैठक के बाद महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा 45 सीटों के लिए भेजे गए नामों पर चर्चा हुई और 32 को स्वीकृति प्रदान की गई। सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों के भीतर सीईसी कांग्रेस के हिस्से की शेष सीटों के नामों को मंजूरी दे सकती है।
 
राज्य में कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। दोनों पार्टियां 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख