Publish Date: Tue, 15 Oct 2024 (09:17 IST)
Updated Date: Tue, 15 Oct 2024 (16:21 IST)
Maharashtra Jharkhand assembly election 2024 dates : चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव के लिए तारीखों का एलान कर सकता है। आयोग ने आज शाम 3.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
महाराष्ट्र में 26 नवंबर को और झारखंड में 29 दिसंबर को सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि चुनाव आयोग दिवाली, छठ को ध्यान में रखकर चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। दिवाली 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक है और झारखंड में छठ पूजा मनाई जाती है।
इन चुनावों के लिए भाजपा, कांग्रेस समेत सभी दल जोर लगा रहे हैं। दोनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस गठबंधन के माध्यम से चुनाव मैदान में है। महाराष्ट्र में भाजपा 170 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
बताया जा रहा है कि दोनों ही राज्यों में विधानसभा के चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में होने की संभावना है। इसके साथ ही आज उत्तर प्रदेश उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान हो सकता है। वायनाड में भी उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें