Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 9 April 2025
webdunia

एकनाथ शिंदे का दावा, मेरे साथ 40 विधायक, जल्द ही 10 और आएंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Maharashtra Political crises
, बुधवार, 22 जून 2022 (08:37 IST)
गुवाहाटी/मुंबई। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बुधावार को दावा किया कि उनके पास 40 विधायकों का समर्थन है। इनके अलावा 10 और विधायक जल्द मेरे साथ आएंगे।
 
शिंदे शिवसेना के कुछ विधायकों के साथ सोमवार देर रात मुंबई से निकले थे और वहां से गुजरात के सूरत शहर में एक होटल में ठहरे थे। हालांकि, भाजपा नेताओं से बातचीत करने के बाद उन्होंने गुवाहाटी जाने का फैसला किया।
 
गुवाहाटी हवाई अड्डे के बाहर शिंदे ने पत्रकारों से कहा, 'यहां 40 विधायक मेरे साथ हैं। इनके अलावा 10 और विधायक जल्द मेरे साथ आएंगे। मैं किसी की आलोचना नहीं करना चाहता। हम उस शिवसेना को बनाए रहने के इच्छुक हैं जिसे दिवंगत बाला साहेब ठाकरे ने बनाया था।'
 
मुख्यमंत्री पद साझा करने के मुद्दे को लेकर 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद शिवसेना ने अपने दीर्घकालिक सहयोगी भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ लिया था। शिवसेना ने तब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार का गठन किया था। शिवसेना के विधानसभा में अभी 56 विधायक हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sovereign Gold Bond : क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉण्ड स्कीम, जानिए कैसे कर सकते हैं निवेश