अजित पवार बने महाराष्‍ट्र के डिप्टी सीएम, 9 NCP विधायक बने मंत्री

Webdunia
रविवार, 2 जुलाई 2023 (16:07 IST)
Maharashtra Political Drama : महाराष्ट्र में बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार सहित कई शीर्ष नेता रविवार को एकनाथ शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। अजित पवार ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पार्टी के 9 विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली।
 
पार्टी प्रमुख शरद पवार के भतीजे पवार को उपमुख्यमंत्री बनाया गया, छगन भुजबल, दिलीप वाल्से-पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्मराव अत्राम, अदिति तटकरे और अनिल पाटिल भी शिंदे मंत्रिमंडल में शामिल हुए। राज्यपाल रमेश बैस ने सभी को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
 
 
इससे पहले अजित पवार 29 विधायकों के साथ राजभवन गए थे। पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल भी उनके साथ थे।
 
बताया जा रहा है कि दिग्गज नेता शरद पवार अचानक हुए घटनाक्रम से नाराज हैं और उन्होंने अपने भतीजे का समर्थन नहीं किया है।
 
इस बीच भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने रविवार को दावा किया कि राकांपा के 53 में से 40 विधायक राज्य सरकार का समर्थन कर रहे हैं। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चुनाव हारने पर भी रवनीत सिंह बिट्टू को BJP ने बनाया मंत्री, अमित शाह ने निभाया वादा

MP : आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली सावित्री ठाकुर मोदी सरकार में बनीं राज्यमंत्री

कौन-कौन बना मोदी कैबिनेट में मंत्री, किसे मिला राज्यमंत्री का दर्जा, देखें List

इंदौर के BJP कार्यालय में लगी आग, PM मोदी के शपथ ग्रहण के दौरान मन रहा था जश्न

शिवखोड़ी से लौट रही यात्री बस पर आतंकी हमला, 10 की मौत, 33 जख्‍मी

सभी देखें

नवीनतम

कंगना थप्पड़ विवाद : किसान संगठनों ने CISF महिला कांस्टेबल के समर्थन में निकाला मार्च

पंकज चौधरी : मोदी कैबिनेट में फिर ली मंत्री पद की शपथ, पार्षद से की राजनीतिक जीवन की शुरुआत, 7 बार के सांसद

अन्नपूर्णा देवी दूसरी बार बनीं मंत्री, 2019 के कैबिनेट में भी मिली थी जगह

चुनाव हारने पर भी रवनीत सिंह बिट्टू को BJP ने बनाया मंत्री, अमित शाह ने निभाया वादा

MP : आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली सावित्री ठाकुर मोदी सरकार में बनीं राज्यमंत्री

अगला लेख
More