महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 2 दिन में 129 की मौत, 6 जिलों में अलर्ट

Webdunia
शनिवार, 24 जुलाई 2021 (07:45 IST)
मुख्य बिंदु 
मुंबई। महाराष्ट्र में बारिश का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राज्य में पिछले 2 दिनों में वर्षा जन्य हादसों में 129 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज भी 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। 
 
महाराष्ट्र में पिछले 48 घंटों में मरने वालों की संख्या 129 पहुंच गई है। ज्यादातर मौतें रायगढ़ और सतारा जिलों से हुई हैं। भूस्खलन के अलावा कई लोग बाढ़ के पानी में बह गए। 
 
पंचगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर : पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे मंडल में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के चलते 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें 40,000 से अधिक लोग कोल्हापुर जिले से हैं। कोल्हापुर शहर के पास पंचगंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
 
सतारा भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सतारा जिले में विभिन्न घटनाओं में 27 लोग मारे गए। भूस्खलन के बाद करीब 30 लोग लापता हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) टीमों, स्थानीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ, पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। भारतीय सेना ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्थानीय प्रशासन की मदद के लिए अपनी टीमें तैयार की हैं।
 
6 जिलों में रेड अलर्ट : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के वर्षा ग्रस्त 6 जिलों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी करते हुए 'अत्यधिक बारिश' का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए एहतियाती उपायों की अनुशंसा की है। अगले 24 घंटे के लिए तटीय कोंकण इलाके में रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के साथ ही पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सतारा और कोल्हापुर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा ने मोदी को सराहा, भारत ने पाकिस्तान को कूटनीतिक रूप से अलग-थलग किया

LIVE: Operation Sindoor को लेकर वायुसेना का बड़ा बयान, ऑपरेशन अभी जारी है

सीजफायर के बाद भी इन मुद्दों को लेकर टेंशन में पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान

CM योगी आदित्यनाथ ने शेयर किया पोखरण परमाणु परीक्षण से जुड़ा वीडियो, क्या है इसका अटल जी से कनेक्शन?

भारत पाकिस्तान सीजफायर से खुश हैं डोनाल्ड ट्रंप, जानिए क्या कहा?

अगला लेख