महाराष्ट्र की लोनार झील में पानी लाल होने से दहशत में लोग, रहस्य का पता लगाने में जुटे वैज्ञानिक

Webdunia
गुरुवार, 11 जून 2020 (17:14 IST)
कोरोना काल में दुनिया में पिछले कुछ दिनों से कई अजीब घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में। जिले में स्थित लोनार झील का पानी लाल रंग का नजर आने लगा है। इससे लोग दहशत में आ गए हैं। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के बातें कही जा रही है।

पानी की रंगत बदलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रकृतिविद और वैज्ञानिक भी हैरान हैं। वैज्ञानिक भी इस रहस्य का कारण जानने में जुट गए हैं। यह झील रहस्यमयी मानी जाती हैं। इस झील के बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि यह उल्कापिंड के गिरने से निर्मित हुई है।

7 किलोमीटर के व्‍यास में फैली यह झील आकार में गोल है। इसकी गहराई करीब 150 मीटर बताई जाती है। बताया जाता है कि इस झील के रहस्यों को जानने के लिए दुनियाभर की एजेंसियां काम कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि पिछले 2-3 दिनों से पानी का रंग बदल गया है।

कोरोना काल में इस झील में पानी का रंग बदलने से लोग भी डरे हुए हैं। झील के पानी के रंग यह बदलाव पहली बार देखा गया है। स्थानीय प्रशासन ने भी इसका कारण जानने के लिए अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके पानी के नमूने लेकर जांच की जा रही है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि 'झील में हैलोबैक्टीरिया और ड्यूनोनिला सलीना नाम के फंगस के चलते ही झील का पानी लाल हुआ है। कुछ दिन पहले आए निसर्ग तूफान के कारण जोरदार बारिश के कारण हैलोबैक्टीरिया और ड्यूनोनिला सलीना कवक झील की तलहट में बैठ गए। इससे इसका पानी लाल नजर आने लगा। हालांकि वे इसे पक्का कारण नहीं मानते हैं।

लोनार झील संरक्षण एवं विकास समिति के सदस्य गजानन खराट ने पीटीआई को बताया कि यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है। इसका पानी खारा है और इसका पीएच स्तर 10.5 है। उन्होंने कहा कि जलाशय में शैवाल है। पानी के रंग बदलने की वजह लवणता और शैवाल हो सकते हैं।

खराट ने बताया कि पानी की सतह से एक मीटर नीचे ऑक्सीजन नहीं है। ईरान की एक झील का पानी भी लवणता के कारण लाल रंग का हो गया था। उन्होंने बताया कि लोनार झील में जल का स्तर अभी कम है क्योंकि बारिश नहीं होने से इसमें ताजा पानी नहीं भरा है। जलस्तर कम होने के कारण खारापन बढ़ा होगा और शैवाल की प्रकृति भी बदली होगी। (एजेंसियां) (Photo courtesy : ddnews.gov)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

कांग्रेस की बैठक में शामिल हुए पप्पू यादव, बताया कौन है बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा

स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, SGPC की शिकायत पर FIR दर्ज

अचानक पुतिन पर क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस को सख्त चेतावनी, 50 दिन में युद्ध का हल करो

बिना रुकावट के कारोबार सिर्फ हमारे नहीं, पूरी दुनिया के हित में, चीनी विदेश मंत्री से बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

अगला लेख