चंपारण सत्याग्रह आंदोलन के 100 साल पूरे

डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे मोदी

Webdunia
सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (10:54 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंपारण सत्याग्रह पर सोमवार को विशेष डिजिटल प्रदर्शनी की शुरुआत करेंगे। 100 साल पहले साल 1917 में महात्मा गांधी की बिहार के चंपारण जिले में शुरू किए गए इस आंदोलन की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शनी का विषय 'बापू को कार्यांजलि' है जिसकी शुरुआत राष्ट्रीय अभिलेखागार में किया जाएगा।
 
मोदी राष्ट्रीय अभिलेखागार के कैंपस में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस विषय का उद्देश्य स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल करना है, जो महात्मा गांधी को काफी प्रिय था। प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अभिलेखागार के कैंपस में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
 
बापू ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ 'सत्याग्रह' शुरू किया था। राष्ट्रीय अभिलेखागार भवन के आगे के हिस्से को डिजिटल वॉल के रूप में विशेष रूप से प्रज्वलित किया जाएगा। महात्मा गांधी ने साल 1917 में बिहार के चंपारण जिलें में अंग्रेजी शासन के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी। बिहार में नील की खेती करने वाले किसानों के शोषण के खिलाफ गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया था। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

सुप्रीम कोर्ट ने मृत्युदंड पाए व्यक्ति को किया बरी, डीएनए साक्ष्य प्रबंधन पर दिए दिशानिर्देश

मेरठ में कावड़ यात्रा व सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल कॉलेज 23 जुलाई तक बंद

दिल के दौरे से होने वाली मौतों का कोविड के टीके से कोई संबंध नहीं, कर्नाटक के मंत्री का स्पष्टीकरण

अगला लेख