दूर कर लीजिए गलतफहमी, गांधी जी के पास नहीं लॉ डिग्री!

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2023 (00:09 IST)
नई दिल्ली। महात्मा गांधी ने कहां तक शिक्षा हासिल की थी? जो जानकारी है उसके मुताबिक गांधी जी ने ब्रिटेन से कानून की डिग्री हासिल की थी। लेकिन, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गांधी जी के पास कोई डिग्री नहीं थी। पढ़े-लिखे लोगों को भी भ्रांति है कि गांधी जी के पास कानून की डिग्री थी। 
 
दरअसल, मनोज सिन्हा ने डॉ. राममनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान समारोह में कहा कि गांधीजी के पास कोई डिग्री नहीं थी। कई पढ़े-लिखे लोगों को भ्रांति है कि गांधी जी के पास कानून की डिग्री थी। लेकिन, उनके पास कोई डिग्री नहीं थी। 
 
हालांकि गांधी जी के बारे में कहा और पढ़ा भी जाता है कि 1888 में वे कानून की पढ़ाई करने के लिए ब्रिटेन गए थे। जून 1891 में वकालत की पढ़ाई पूरी कर वे भारत लौटे थे। गुजराती व्यापारी शेख अब्दुल्ला के वकील के तौर पर काम करने के लिए 1893 में वे दक्षिण अफ्रीका गए थे। 
 
इस मामले में तेलंगाना के मंत्री केटीआर ने ट्‍वीट कर कहा कि मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वे गोडसे के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एक अभियान शुरू कर दें। आखिरकार वाट्‍सऐप यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट जो हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

मुठभेड़ में मारा गया गोपाल खेमका मर्डर केस के आरोपी, शूटर को दी थी बंदूक

इंदौर में 11 जुलाई को मध्यप्रदेश ग्रोथ कॉन्क्लेव, “नेक्स्ट होराइजन : बिल्डिंग सिटीज़ ऑफ टुमारो" थीम पर होगा आयोजन

LIVE: गोपाल खेमका हत्याकांड का आरोपी विकास मुठभेड़ में ढेर

नेतन्याहू ने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया, क्या बोले अमेरिकी राष्‍ट्रपति?

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

अगला लेख