Hanuman Chalisa

मैत्रेयी पुष्पा को मिला उदयराज सिंह सम्मान

Webdunia
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016 (21:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली हिन्दी अकादमी की उपाध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध लेखिका मैत्रेयी पुष्पा को आज यहां उदयराज सिंह स्मृति सम्मान से विभूषित किया गया।
             
श्रीमती पुष्पा को पुरस्कार में एक लाख रुपए का चेक, प्रतीक चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। भारतीय ज्ञानपीठ के निदेशक एवं प्रसिद्ध हिन्दी कवि लीलाधर मंडलोई ने 72 वर्षीय लेखिका को साहित्य अकादमी के सभागार में आयोजित एक समारोह में यह सम्मान प्रदान किया।
       
बिहार के रोहतास जिले के सूर्यपुरा में 05 नवम्बर 1921 को जन्मे उदयराज सिंह मुंशी प्रेमचंद के समकालीन लेखक शैली सम्राट राजा राधिका रमण प्रसाद सिंह के पुत्र थे और फणीश्वर नाथ रेणु के समकालीन लेखक थे। उनकी स्मृति में 2006 से यह सम्मान दिया जाता है।
         
समारोह में धर्मयुग एवं नवभारत टाइम्स मुम्बई के संपादक प्रसिद्ध पत्रकार विश्वनाथ सचदेव समेत तीन लेखकों को नई धारा सम्मान दिया गया। 1950 से प्रकाशित चर्चित पत्रिका नई धारा की शुरुआत भी उदयराज सिंह ने की थी।
 
सचदेव (74) की अनुपस्थिति में सारिका से जुड़े रहे प्रसिद्ध कहानीकार सुरेश उनियाल ने यह सम्मान ग्रहण किया। नई धारा के प्रधान सम्पादक प्रमथ राज सिंह ने उन्हें पुरस्कार में 25 हज़ार रुपए का चेक, प्रतीक चिह्न तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। समारोह में हिन्दी की कथाकार रीता सिन्हा तथा बिहार के गज़लकार अनिरुद्ध सिंह को भी नई धारा सम्मान प्रदान किया गया।
 
इस बार पुरस्कार चयन समिति में जानी मानी हिन्दी लेखिका पद्मश्री उषा किरण खान, चर्चित लेखक हिमांशु जोशी तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर हरिमोहन थे। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख