प्रमुख विपक्षी नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन पर जताया दुख, देश की आर्थिक प्रगति में योगदान को किया याद

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024 (00:01 IST)
Dr. Manmohan Singh News : देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और देश की आर्थिक प्रगति में उनके योगदान को याद किया। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंह के साथ अपने निजी अनुभव को साझा किया और कहा कि देश को उनके नेतृत्व की कमी हमेशा महसूस होगी। बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं। मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे। 
 
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंह के साथ अपने निजी अनुभव को साझा किया और कहा कि देश को उनके नेतृत्व की कमी हमेशा महसूस होगी।
 
बनर्जी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं। मैंने उनके साथ काम किया था और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में बहुत करीब से देखा था। उनकी विद्वता और बुद्धिमत्ता निर्विवाद थी और देश में उनके द्वारा शुरू किए गए वित्तीय सुधारों की गहराई को व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है।
ALSO READ: जानिए कैसे डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में भारत की डूबती अर्थव्यवस्था की नाव को लगाया था पार
उन्होंने कहा, देश को उनके नेतृत्व की कमी खलेगी और मुझे उनके स्नेह की। उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।
 
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी विद्वता और सादगी के गुणों को शब्दों में पिरोना असंभव है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
ALSO READ: सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे मनमोहन, आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी : PM मोदी
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, सत्य और सौम्य व्यक्तित्व के धनी महान अर्थशास्त्री और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का निधन एक अंतरराष्ट्रीय अपूरणीय क्षति है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
 
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, इतिहास आपको याद ही नहीं बल्कि आपका दिवाना रहेगा सर! देश में आर्थिक सुधारों के जनक, आर्थिक बदलाव के शिल्पकार, मजबूत शख़्सियत, महान राजनेता पूर्व प्रधानमंत्री व अभिभावक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
 
उन्होंने कहा, सरदार डॉ. मनमोहन सिंह जी ने दशकों तक हमारी अर्थव्यवस्था, देश की प्रगति और विकास की अध्यक्षता की। उनकी बुद्धिमता, सहनशीलता, दूरदर्शिता, विनम्रता और समर्पण को सदैव याद रखा जाएगा। आपकी सौम्यता के अलावा आपके सकारात्मक, उत्साही व प्रेरणादायी शब्द मुझे हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
ALSO READ: जानिए कैसे डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में भारत की डूबती अर्थव्यवस्था की नाव को लगाया था पार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख हुआ, एक राजनेता जिनकी बुद्धि और नेतृत्व ने भारत के आर्थिक बदलाव को आगे बढ़ाया। उनके कार्यकाल में स्थिर विकास, सामाजिक प्रगति और सुधारों का युग आया जिससे लाखों लोगों के जीवन में सुधार हुआ। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कनाडा में मोदी को खुली धमकी, खालिस्तानियों ने सड़क पर निकाली रैली

नरबलि के लिए सोनम ने की राजा रघुवंशी की हत्या, भाई का आरोप, जताई तंत्र-मंत्र की आशंका

16 साल बाद 16वीं जनगणना, कितना होगा खर्चा, क्या होगी प्रक्रिया, कब होगी शुरुआत, जानें हर सवाल का जवाब

Air India Plane crash का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, आग के गोले में से कैसे बाहर निकले विश्वास कुमार

चलती बाइक पर कपल को रोमांस पड़ा महंगा, कटा 53,500 रुपए का चालान

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price : सोना खरीदने का सुनहरा मौका, कीमतों में 1,200 रुपए की गिरावट, चांदी में मजबूती

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में रॉबर्ट वाद्रा फिर ईडी के सामने नहीं हुए पेश, यह बताया कारण

भगवान चित्रगुप्त पर विवादित टिप्पणी को लेकर पंडित प्रदीप मिश्रा ने मांगी माफी

Wife Swapping : पत्नी को स्वैपिंग के लिए किया मजबूर, दोस्तों से करवाई छेड़खानी, सोशल मीडिया पर निकाला ऑफर, कोर्ट का पति को बेल देने से इंकार

मोहन भागवत का हिन्दू समाज और देश को एकजुट रखने के लिए परस्पर मतभेदों को भुलाने का आह्वान

अगला लेख