व्यक्तिगत हमलों के बावजूद सेवा को लेकर प्रतिबद्ध रहे मनमोहन : प्रियंका गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 (23:35 IST)
Manmohan Singh News : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह विरोधियों द्वारा अनुचित और व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रहे। मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे।
ALSO READ: जानिए कैसे डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में भारत की डूबती अर्थव्यवस्था की नाव को लगाया था पार
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, सरदार मनमोहन सिंह जी की तरह कम ही लोग राजनीति में प्रेरित करते हैं। उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी और वह हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो अपने विरोधियों द्वारा अनुचित और गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रहे।
ALSO READ: सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे मनमोहन, आर्थिक नीति पर गहरी छाप छोड़ी : PM मोदी
उनका कहना था, वह अंत तक वास्तव में समतावादी, विवेकवान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और साहसी रहे। वह राजनीति की कठिन दुनिया में अद्वितीय प्रतिष्ठित और सज्जन व्यक्ति थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सोनम के भाई गोविंद के गले लगकर फूट पड़ी राजा रघुवंशी की मां उमा

सबूत देख फूट-फूटकर रोई Sonam Raghuvanshi, शिलांग SIT के सामने कबूला- हां, मैं ही...

जहां दिखें, वहीं मार दो, 51 करोड़ के इनामी अलकायदा आतंकी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी धमकी

शादी, हनीमून, हत्या और प्यार के जुनून में लिपटी सोनम रघुवंशी की हेट स्टोरी, पढ़िये 360 डिग्री कहानी

IRCTC का नया तत्काल टिकट रूल, अब यात्रियों को एक दिन पहले मिलेगा कन्फर्म टिकट का अपडेट

सभी देखें

नवीनतम

अहमदाबाद विमान दुर्घटना : रूसी राष्ट्रपति पुतिन सहित विश्व के कई नेताओं ने जताई प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

अमेरिका की 10 बड़ी चालें, जो बताती हैं डोनाल्ड ट्रंप नहीं हो सकते PM मोदी के दोस्त

विमान दुर्घटना पर ब्रिटिश PM स्टॉर्मर ने जताया शोक, बोले- हादसे का दृश्य भयावह, मेरी संवेदनाएं प्रभावितों के साथ

अगला लेख