खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 29 जुलाई 2025 (15:44 IST)
Mallikarjun Kharge in RajyaSabha : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान मोदी सरकार से सवाल किया कि कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया? ALSO READ: इस्तीफा तो छोड़िए जिम्मेदारी तक नहीं ली, प्रियंका गांधी ने पहलगाम हमले पर सरकार को घेरा

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सरकार को आतंकवादी हमले रोकने में चूक और विफलता स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमले को लेकर जवाबदेही तय की जानी चाहिए, और पहलगाम हमले के लिए जो भी जिम्मेदार हो, उसे इस्तीफा देना चाहिए।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि खरगे ने पहलगाम में हुए क्रूर आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मेहंदी वाले हाथों ने पति की लाश उठाई है, बेबस रोते बच्चों ने पापा की जान गंवाई है, अश्रु भरे लाचार खड़ी बेबस नारी को देखा है, पहलगाम घाटी में हमने अपनों को मरते देखा है।
 
खरगे ने कहा कि पूरे देश और इस सदन के साथ मैं बर्बर हमले और पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को लगातार समर्थन की निंदा करता हूं। हमने पहले भी पाकिस्तान की निंदा की थी, हम आज भी उनकी निंदा करते हैं और अगर यह कल भी जारी रहा, तो हम उनकी निंदा करते रहेंगे। लेकिन यहां, हम उनकी निंदा करते हैं और आप उनके भोज में शामिल होते हैं और उन्हें गले लगाते हैं।
 
 
राज्यसभा में विपक्ष के नेता खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने बांग्लादेश को आजादी दिलाई। इंदिरा जी ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े दिए। आपने क्या किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी केवल बड़ी बड़ी बातें करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि ट्रंप ने सीजफायर का एलान क्यों किया? वे 29 बार सीजफायर कराने की बात कह चुके हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

कावड़ियों की मौत पर मुख्‍यमंत्री सोरेन ने शोक जताया

धामी ने धर्मांतरण विरोधी कानून को और सख्त करने को कहा

आतंकी हमले में अनाथ हुए 22 बच्चों को गोद लेंगे राहुल गांधी, ग्रेजुएशन तक उठाएंगे खर्चा

अगला लेख