मल्लिकार्जुन खरगे का पीएम मोदी से सवाल, लक्षद्वीप जा सकते हों तो मणिपुर क्यों नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 जनवरी 2024 (12:51 IST)
  • खरगे ने जारी किया भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से मुंबई जाएगी यात्रा
  • 100 लोकसभा सीटों पर डालेगी असर
Bharat jodo nyay yatra logo : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो जारी किया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया कि आप लक्षद्वीप जाकर पानी में रूकते हैं, आप मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते?
 
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि हम 14 जनवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू करने वाले हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर 15 राज्यों से होते हुए मुंबई तक जाएगी। ये यात्रा 100 लोक सभा सीटें और 300 से अधिक विधानसभा सीटें कवर करेगी। करीब 6700 किलोमीटर की ये यात्रा होगी।
 
इस अवसर पर खरगे ने कहा कि मणिपुर में मई में जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी और घटती रही पर रात-दिन पीएम मोदी समुंद्र में तैरने का फोटो खिंचवाते रहे। मंदिरों के निर्माण स्थल पर जाकर फोटो खिंचवाते हैं। हर जगह जाकर नए-नए कपड़े पहनकर फोटो आते हैं। लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं गए? जहां लोग मर रहे हैं, महिलाओं का रेप हो रहा है, उनका हाल-चाल पूछने क्यों नहीं जा रहे हैं? क्या वे देश का हिस्सा नहीं हैं?

उन्होंने कहा कि जब हमने संसद में देश से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश की तो सरकार ने हमें बोलने नहीं दिया। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। इसलिए हम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से लोगों के बीच जा रहे हैं ताकि हम अपनी बात उनसे कह सकें और समाज के हर वर्ग से मिलकर उनकी बात सुन सकें।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे नामीबिया, सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

डोनाल्‍ड ट्रम्‍प का नया टैरिफ बम, ईराक समेत इन देशों पर लगाया 30% Tariff, भारत के लिए क्या है राहत की बात

Air India Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे का खुलेगा राज, AAIB जल्‍द जारी करेगा जांच रिपोर्ट

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

अगला लेख