मोरबी हादसे पर खड़गे ने उठाया सवाल, कहा- खुद को पाकसाफ साबित करे गुजरात सरकार

Webdunia
गुरुवार, 3 नवंबर 2022 (15:13 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात में मोरबी पुल हादसे की जांच को लेकर सवाल खड़े करते हुए गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि गुजरात सरकार लापरवाहीभरी जांच की प्रक्रिया पर खुद को पाकसाफ साबित करे। गुजरात के मोरबी में एक पुल के रविवार को गिर जाने से 135 लोगों की मौत हो गई।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि मोरबी पुल की मरम्मत नहीं हुई थी। पुल को फिटनेस प्रमाणपत्र और आधिकारिक सस्तुति के बिना खोला गया। ठेकेदार इस योग्य नहीं था कि उसे काम दिया जाए। नगरपालिका प्रमुख को पता था कि पुल को खोला गया है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया कि 130 से अधिक लोगों की मौत हो गई लेकिन ठेकेदारों और नगरपालिका अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई? क्या यह लापरवाही ईश्वर की मर्जी से हुई घटना (एक्ट ऑफ गॉड) है? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनिश्चित करना चाहिए कि गुजरात सरकार लापरवाहीभरी जांच को लेकर खुद को पाक-साफ साबित करे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

झारखंड के देवघर में दर्दनाक हादसा, 18 कांवड़ियों की मौत

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिला जीवनदान, मौत की सजा रद्द

कैसे रेंगने वाले शहर में बदला बेंगलुरु

LIVE: संसद में आज भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, पीएम मोदी देंगे जवाब

हिमाचल के मंडी में बादल फटने से तबाही, 2 की मौत, घरों में घुसा मलबा

अगला लेख