खरगे ने केजरीवाल को फोन किया, एकजुटता प्रकट की

Webdunia
शनिवार, 15 अप्रैल 2023 (22:22 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन किए जाने के मद्देनजर उनसे फोन पर बात की है।

कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि खरगे ने शुक्रवार शाम केजरीवाल को फोन किया और एकजुटता प्रकट की तथा दोनों नेताओं की यह राय थी कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए व्यापक विपक्षी एकजुटता होनी चाहिए।

केजरीवाल को सीबीआई ने रविवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। खरगे ने आम आदमी पार्टी के संयोजक को ऐसे समय फोन किया है, जब विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से प्रयास तेज हो गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ विपक्षी एकजुटता को लेकर विस्तृत चर्चा की थी।

इसके बाद नीतीश कुमार ने केजरीवाल और वामपंथी नेताओं सीताराम येचुरी एवं डी. राजा से मुलाकात की थी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने भी खरगे और राहुल गांधी के साथ विपक्षी एकजुटता को लेकर मंत्रणा की थी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र विधान मंडल में बोले CJI गवई, आंबेडकर चाहते थे न्यायपालिका कार्यपालिका के हस्तक्षेप से हो मुक्त

UP: देवरिया में फिलीस्तीनी झंडे वाली टी शर्ट पहनने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार

LIVE: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

अगला लेख