Publish Date: Thu, 02 Oct 2025 (00:06 IST)
Updated Date: Thu, 02 Oct 2025 (00:10 IST)
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुधवार को पेसमेकर लगाया गया। मीडिया खबरों के मुताबिक उनके बेटे और कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 83 वर्षीय खरगे को मंगलवार को शहर के एम एस रमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
प्रियांक ने कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वे बेहतर महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि खरगे के लिए पेसमेकर ट्रांसप्लांट प्रक्रिया आज सुबह पूरी हो गई। यह एक छोटी और मामूली प्रक्रिया थी और प्रक्रिया के बाद उनकी हालत स्थिर है।
उन्होंने कहा कि उनके 3 अक्टूबर से अपना काम फिर से शुरू करने और अपने सभी निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने की उम्मीद है। सभी की चिंता, समर्थन और स्नेह के लिए हम आभारी हैं।