विनिर्माण क्षेत्र में गिरावट को लेकर खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी ने भारत को विनिर्माण का केंद्र बनाने के लिए जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 मार्च 2025 (14:42 IST)
Mallikarjun Kharge : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विनिर्माण क्षेत्र में कथित गिरावट को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि अब शायद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस बात का अहसास होगा कि असली 'आत्मनिर्भर भारत' कांग्रेस एवं संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार के समय था। उन्होंने यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी ने भारत को विनिर्माण का केंद्र बनाने के लिए जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए।
 
मोदी सरकार ने वादे पूरे नहीं किए : खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि मोदी सरकार का 'मेक इन इंडिया' जमीन पर क्रियान्वयन के बजाय प्रचार को महत्व देने का एक उत्कृष्ट मामला है। अपने 2014 के घोषणापत्र में भाजपा ने भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए 10 वादे किए थे जिनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार और सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण की हिस्सेदारी में भारी गिरावट से स्थिति और भी बदतर हो गई है।ALSO READ: खरगे के बयान पर भड़के रमेश मेंदोला, कहा, कांग्रेस तो मुस्लिम लीग से बढ़कर हिंदू विरोधी हो गई
 
नौकरशाही बाधाएं आजकल आम बात हो गईं : कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएसयू बेचे जा रहे हैं। एमएसएमई को नुकसान हो रहा है। नौकरशाही बाधाएं आजकल आम बात हो गई हैं। भारतीय उद्यमी भारत को प्राथमिकता देने के बजाय विदेश जा रहे हैं और वहां कंपनियां स्थापित कर रहे हैं। निर्यात में भारी गिरावट आ रही है।ALSO READ: क्या भारतीय अर्थव्यवस्था में मिल रहा है अच्छा रिटर्न, वित्त मंत्री के दावे पर क्या बोले खरगे?
 
उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी सरकार ने चिह्नित किए गए 14 क्षेत्रों में से 12 के शुरुआत में ही विफल रहने के बाद 1.97 लाख करोड़ रुपए की बहुप्रचारित पीएलआई योजना के चरण एक को बंद कर दिया है? मोदी सरकार के तहत भारत के कुल निर्यात में माल की हिस्सेदारी कम से कम 50 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर क्यों गिर गई है?
 
खरगे ने कहा कि यह एक तथ्य है कि कांग्रेस-संप्रग के तहत भारतीय इतिहास में विनिर्माण की गति सबसे तेज रही। उन्होंने कहा कि शायद, अब मोदी जी को एहसास होगा कि असली आत्मनिर्भर भारत कांग्रेस के अंतर्गत था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

नागपुर हिंसा में दंगाइयों की पहचान हुई, 105 आरोपी गिरफ्तार, जब्‍त होगी प्रॉपर्टी, बांग्‍लादेशी कनेक्‍शन पर बोले सीएम

बिहार के अररिया में Police Encounter में इनामी बदमाश चुनमुन झा ढेर

यति नरसिंहानंद की मुश्किलें बढ़ीं, भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में मामला दर्ज

विदेशी निवेशकों से बाजार फिर गुलजार, 5 दिन में 3076 अंक बढ़ गया सेंसेक्स, निफ्टी ने तोड़ा रिकॉर्ड

त्रिपुरा में प्रतिबंधित याबा की साढ़े 5 करोड़ की गोलियां जब्त, 3 गिरफ्तार

अगला लेख