Festival Posters

खरगे ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- सत्तापक्ष आग में घी डाल रहा

Webdunia
शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (18:01 IST)
Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर शनिवार को तीखा प्रहार किया और कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' (India) की पिछली 3 बैठकों की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) और भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार हमले कर रहे हैं।
 
उन्होंने यह दावा भी किया कि देश गंभीर आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रहा है और सत्तारूढ़ दल आग में घी डालने का काम कर रहा है। खरगे ने कहा कि सरकार को 2021 की जनगणना और इसके साथ ही जातिगत जगणना करानी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि आज देश कई गंभीर आंतरिक चुनौतियों से जूझ रहा है। मणिपुर की दिल दहला देने वाली घटनाओं को पूरी दुनिया ने देखा। 3 मई 2023 से वहां हिंसा आज भी जारी है। मणिपुर की आग को मोदी सरकार ने हरियाणा में नूंह तक पहुंचने दिया। यहां हिंसा की वारदातें हुईं जिस कारण राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में सांप्रदायिक तनाव फैला। खरगे ने कहा कि घटनाएं आधुनिक, प्रगतिशील और धर्मनिरपेक्ष भारत की छवि पर धब्बा लगाती हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे हालात में सत्ताधारी दल, सांप्रदायिक संगठन और मीडिया का एक वर्ग आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमें मिलकर ऐसी ताकतों की पहचान करके उन्हें बेनकाब करते रहना है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार आंकड़ों की हेराफेरी कर रही है तथा 2021 की जनगणना नहीं कराने से 14 करोड़ लोग खाद्य सुरक्षा अधिनियम से और करीब 18 प्रतिशत लोग मनरेगा से बाहर हो गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

delhi blast : क्या दिल्ली धमाके के पीछे आतंकियों का हाथ, धमाके से जुड़ा हर अपडेट

Delhi red fort blast: अमित शाह ने बताया, कैसे हुआ दिल्ली में धमाका

बंगाल में कब हैं चुनाव, CM ममता ने कहा- भाजपा मुझे जेल भेज दे, गला काट दे पर लोगों का मताधिकार नहीं कुचले

ISIS के निशाने पर था RSS का दफ्तर, आतंकियों ने की थी रैकी, गुजरात ATS का बड़ा दावा

Gujarat में ISIS आतंकियों के पास से मिला बायोकैमिकल वैपन Ricin कितना घातक, कैसे होता है इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

OnePlus 15 भारत में 13 नवंबर को लॉन्च होगा, कीमत और फीचर्स लीक, मिल सकता है फ्री गिफ्ट, क्या रहेगी कीमत

Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव रिकॉर्ड वोटिंग से गद्‍गद्‍, प्रशासन पर लगाया यह आरोप

LIVE: Bihar Exit Poll Result 2025 का क्या है बिहार चुनाव को लेकर रुझान, किसकी बन रही है सरकार

Bihar में दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 67.14 % मतदान, तेजस्वी यादव ने लगाया रफ्तार धीमी करने का आरोप

LIVE: बिहार में दोपहर 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत मतदान

अगला लेख