Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुल हादसे को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने साधा सरकार पर निशाना, बताया अक्षमता और लापरवाही

Advertiesment
हमें फॉलो करें kharge

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 10 जुलाई 2025 (12:22 IST)
Kharge targeted the government: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने गुजरात के वडोदरा में एक पुल ढहने (Vadodara bridge accident) की घटना का हवाला देते हुए गुरुवार को आरोप लगाया कि सिर्फ भाषण और विज्ञापनबाजी में व्यस्त भाजपा नेतृत्व और सरकार उदासीनता की सारी हदें पार कर चुके हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि यह नेतृत्व संकट, चौतरफा भ्रष्टाचार और सरकार चलाने की क्षमता में कमी का नतीजा है। अधिकारियों ने बताया कि वडोदरा में बुधवार सुबह लगभग चार दशक पुराने एक पुल का कुछ हिस्सा ढह जाने के कारण 13 लोगों की मौत हो गई।ALSO READ: वडोदरा पुल हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, उच्च स्तरीय जांच के आदेश
 
देश में आए दिन दुर्घटनाएं आम बात हो गईं : खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि देश में आए दिन दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं। कभी रेल दुर्घटना, कहीं उद्घाटन के साथ ही पुल में दरार आना। अभी विमान दुर्घटना के हादसे से देश उबर नहीं पाया है कि कल गुजरात से पुल ढहने की खबर आ गई। 13 मासूम जानें चली गई। उन्होंने पीड़ितों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की।
जनता इसका माकूल जवाब देगी : कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि खबरों के अनुसार 3 साल पहले ही पुल हिलने से खतरनाक स्थिति की बात कही गई थी। फिर भी कुछ नहीं किया गया। 2021 से यह गुजरात में पुल गिरने की 7वीं घटना है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे देश में शासन के नाम पर केवल भाषण और विज्ञापनबाजी में व्यस्त भाजपा नेतृत्व और सरकार उदासीनता की सारी हदें पार कर चुके हैं। खरगे ने दावा किया कि यह नेतृत्व संकट, चौतरफा भ्रष्टाचार और सरकार चलाने की क्षमता में कमी और अक्षमता का नतीजा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है देश की जनता इसे देख रही है और समय आने पर इसका माकूल जवाब देगी।(भाषा)ALSO READ: ढहते पुल, उधड़ी सड़कें और विकास के खोखले दावे, मानसून में भरोसे के अलावा ढहती जिंदगियां
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE : बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या बोला इलेक्शन कमीशन?