ममता बनर्जी ने राष्ट्रगान का किया अपमान, मुंबई की कोर्ट ने जारी किया समन (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (17:22 IST)
मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुधवार को समन जारी किया और उन्हें 2 मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है। महानगर के दौरे में बनर्जी द्वारा कथित तौर पर राष्ट्रगान के अपमान के सिलसिले में उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
 
अदालत ने कहा कि हालांकि बनर्जी मुख्यमंत्री हैं लेकिन ‘मंजूरी की जरूरत नहीं है और आरोपी (बनर्जी) के खिलाफ कार्रवाई के लिए आगे बढ़ने में कोई बाधा नहीं है’ क्योंकि वे आधिकारिक ड्यूटी (पिछले वर्ष दिसंबर में मुंबई में हुए कार्यक्रम के दौरान) पर नहीं थीं।
 
मुंबई भाजपा इकाई के पदाधिकारी विवेकानंद गुप्ता ने दिसंबर 2021 में मझगांव में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत का रुख कर आरोप लगाया कि बनर्जी ने महानगर के दौरे में राष्ट्रगान का अपमान किया। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि प्राथमिकी दर्ज की जाए।
<

Deplorable behaviour by a chief minister who starts saying the National Anthem while sitting and then abruptly cuts it short..

Does Shiv Sena endorse this insult to our national anthem & honour? If not I’m hoping they will file a case under relevant sections of the law.. pic.twitter.com/GyJE8vgq1P

— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) December 2, 2021 >
अदालत ने कहा कि शिकायत से प्राप्त प्रथमदृष्ट्या साक्ष्य, शिकायतकर्ता के सत्यापित बयान, डीवीडी के वीडियो क्लिप और यू-ट्यूब लिंक के वीडियो क्लिप से पता चलता है कि आरोपी ने राष्ट्रगान गाया और अचानक रूक गईं और मंच से चली गईं। बनर्जी ने पिछले वर्ष मुंबई का दौरा किया था जिस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना और राकांपा के नेताओं से मुलाकात की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख