एनआरसी पर ममता बनर्जी के भाषण पर बवाल, असम सरकार नाराज

Webdunia
शुक्रवार, 5 जनवरी 2018 (09:21 IST)
गुवाहाटी। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) पर बयान को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की निंदा करते हुए असम सरकार ने कहा कि उनके शब्द आपत्तिजनक, असम के लोगों को अपमानित करने वाले और संविधान तथा उच्चतम न्यायालय की भावना के खिलाफ है। इस मामले में ममता के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया गया है। 
 
असम के मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने एनआरसी अपडेट के खिलाफ ममता का भाषण राजनीति से प्रेरित और उनके वोटबैंक का तुष्टिकरण करने वाला बताया।
 
उन्होंने कहा कि हम ममता बनर्जी के बयान की निंदा करते हैं। यह आपत्तिजनक और असम की जनता का अपमान है। यह भारत के संविधान तथा उच्चतम न्यायालय की भावना के खिलाफ है।
 
ममता ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में एक बैठक में एनआरसी के पहले मसौदे से बंगाल के लोगों के नाम हटाकर केन्द्र पर असम से बंगाल के लोगों को बाहर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। 
 
तृणमूल कांग्रेस ने उसकी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पर असम पुलिस पर पलटवार किया और कहा कि ऐसी कार्रवाई उन्हें बंगालियों के हित की लड़ाई लड़ने से नहीं रोक पाएगी।
 
इस बीच, असम कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य के 13 जिलो में कुछ खास हिस्सों में 90 फीसद धार्मिक एवं भाषाई अल्पसंख्यकों को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के पहले मसौदे के बाहर छोड़ दिया गया। उसने इसकी जांच की मांग की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख