दीदी का दांव, भाजपा पर हमला, आडवाणी के पैर छूकर लिया आशीर्वाद...

Webdunia
बुधवार, 1 अगस्त 2018 (14:06 IST)
असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दे पर राज्यसभा में हो रहे हंगामे के बीच तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की।
 
सुश्री बनर्जी ने बुधवार को संसद भवन में श्री आडवाणी से भेंट की। भाजपा नेता से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं। मैं उनसे मिली और उनका कुशलक्षेम पूछा तथा स्वास्थ्य का हाल जाना। ममता ने आडवाणी के चरण छूकर आशीर्वाद भी लिया। 
 
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे राम जेठमलानी, यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं से एनआरसी की वास्तविकता जांचने के लिए एक दल भेजने का अनुरोध किया है। वह अहमद पटेल से भी मिली। उन्होंने एनआरसी के मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह से भी मुलाकात की है।
 
सुश्री बनर्जी मंगलवार दिल्ली पहुंची थीं और वह फेडरल फ्रंट की अगले वर्ष जनवरी में होने वाली रैली के लिए विपक्षी नेताओं को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन से भी भेंट की।


<

#WATCH: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee meets senior BJP leader Lal Krishna Advani in Parliament. #Delhi pic.twitter.com/5YbkKDUXj3

— ANI (@ANI) August 1, 2018 >गौरतलब है कि एनआरसी में 40 लाख लोगों के नाम नहीं होने के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस राज्यसभा में पिछले तीन दिन से लगातार हंगामा कर रही है, जिससे सामान्य कामकाज बाधित है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

वक्फ बिल से नीतीश कुमार को लगा झटका, मुस्लिम नेता छोड़ रहे हैं पार्टी

1000 करोड़ की राजस्व वसूली करने वाले इंदौर नगर निगम की गाड़ियां कुर्क

10 वर्षों में 179 नौकाएं जब्त, भारत में कर रही थीं घुसपैठ, 1683 लोग गिरफ्तार

भारत के 15 से ज्यादा राज्यों में चलेगी लू, केरल में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट भी

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 6.60 अरब डॉलर की हुई बढ़ोतरी

अगला लेख