भाजपा मेरी पार्टी और परिवार के पीछे पड़ी है : ममता बनर्जी

Webdunia
शुक्रवार, 19 मई 2023 (21:39 IST)
कोलकाता/बांकुड़ा (प. बंगाल)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके उनकी पार्टी के लोगों और परिवार के सदस्यों को परेशान कर रही है।

बनर्जी ने बांकुड़ा में पार्टी की एक रैली को कोलकाता से वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए यह बात कही। बनर्जी के इस बयान से पहले, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके भतीजे तथा तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में निजाम पैलेस स्थित अपने कार्यालय में शनिवार को तलब किया है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा, भाजपा हमारी पार्टी के प्रत्‍येक व्यक्ति तथा मेरे परिवार के पीछे पड़ी है, लेकिन हम उनसे डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अभिषेक को सीबीआई द्वारा समन भेजे जाने के पीछे भाजपा का हाथ है।बनर्जी ने कहा, भाजपा हमारे अभियान की सफलता से भयभीत है।

उन्होंने कहा, जब तक भाजपा केंद्र से बेदखल नहीं हो जाती उसकी निरंकुशता के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि बनर्जी को अंत समय में कोलकाता से वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिए रैली को संबोधित करना पड़ा, क्योंकि अभिषेक बनर्जी को शनिवार को सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए कोलकाता के लिए निकलना पड़ा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख