विमान चालक दल की सदस्य का यौन उत्पीड़न

Webdunia
बुधवार, 28 मार्च 2018 (12:23 IST)
नई दिल्ली। विमान सेवा कंपनी विस्तारा के चालक दल की एक कर्मचारी के साथ उड़ान के दौरान यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और दोष साबित होने पर आरोपी यात्री को छह महीने तक के लिए 'नो फ्लाई सूची' में भी डाला जा सकता है।
 
विस्तारा के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि 24 मार्च को लखनऊ से दिल्ली आ रही उड़ान यूके 997 की चालक दल की एक कर्मचारी ने उड़ान के दौरान एक यात्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की है। प्रवक्ता ने कहा कि विस्तारा में हम यात्रियों के ऐसे किसी भी दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करते जिससे हमारे कर्मचारियों और अन्य यात्रियों की सुरक्षा या सम्मान खतरे में पड़ जाए। हमने मामले की जानकारी पुलिस तथा अन्य संबद्ध एजेंसियों को दे दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
 
विस्तारा के एक अधिकारी ने बताया कि यदि यात्री को दोषी पाया जाता है तो हम निश्चित तौर पर उसका नाम 'नो फ्लाई सूची' में डालने की अनुशंसा करेंगे। फिलहाल हम जांच पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर हम इस संबंध में फैसला करेंगे।
 
नो फ्लाई सूची के नियमों के अनुसार, यौन उत्पीड़न का दोषी पाए जाने पर आरोपी यात्री को छह महीने तक के लिए इस सूची में डाला जा सकता है। दिल्ली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी यात्री 62 वर्षीय राजीव वसंत दानी है जो पुणे का रहने वाला है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसमें अधिकतम तीन साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

मुंबई में 2 परिवारों के बीच झड़प में 3 लोगों की मौत, 4 घायल

सैन्य भर्ती केंद्र पर आत्मघाती हमला, 13 लोगों की मौत

Operation Sindoor पर अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का विवादित पोस्ट, दिल्ली से गिरफ्तार

Jyoti Malhotra : क्या पहलगाम हमले से जुड़े हैं ज्योति मल्होत्रा के तार, 5 दिन की पुलिस रिमांड पर, होगा पाकिस्तान की साजिश का खुलासा

दुनियाभर में झूठ परोसेगा Pakistan, विदेशों में जाएगा PAK का प्रतिनिधिमंडल, बिलावल भुट्टो करेंगे नेतृत्व

अगला लेख