इसरो प्रमुख ने की मोदी सरकार की सराहना

Webdunia
गुरुवार, 25 सितम्बर 2014 (17:15 IST)
जमशेदपुर। राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के. कस्तूरीरंगन ने गुरुवार को यहां कहा कि ‘मंगल मिशन’ की सफलता भारत को दुनिया में उसका उचित स्थान दिलाएगी, क्योंकि यह उत्कृष्ट नेतृत्व और शानदार टीम वर्क का नतीजा है।
मंगल मिशन की सफलता के लिए भारतीय वैज्ञानिकों और इसरो की सराहना करते हुए प्रख्यात वैज्ञानिक ने इसरो अध्यक्ष के. राधाकृष्णन के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने इस मिशन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल द्वारा दिए गए सहयोग का भी जिक्र किया।
 
योजना आयोग के पूर्व सदस्य ने जोर देकर कहा कि हमारे युवा वैज्ञानिकों ने इसरो प्रमुख के योग्य नेतृत्व में इसे संभव कर दिखाया।
 
कस्तूरीरंगन ‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में महिलाओं का सशक्तीकरण’ विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ‘इस्पात नगरी’ कहलाने वाले जमशेदपुर शहर आए थे। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की झारखंड शाखा ने किया था।
 
मंगल मिशन की लागत का जिक्र करते हुए कस्तूरीरंगन ने कहा कि यह सचमुच बेहद कम बजट की पहल थी, लेकिन इसकी प्रौद्योगिकी बेहद जटिल है। 
 
कस्तूरीरंगन ने कहा कि खगोलीय अन्वेषण में भारत अब दुनिया के साथ काम कर सकता है तथा यह उपलब्धि हासिल कर हम अमेरिका, रूस और यूरोपीय संघ जैसे गिने-चुने देशों की कतार में आ गए हैं।
 
उनसे पूछा गया कि अंतरिक्ष अनुसंधान में आज भारत कहां खड़ा है? इस पर उनका जवाब था कि जहां तक मंगल मिशन की सफलता का संबंध है तो हमें अपनी तुलना दूसरे देशों से नहीं करना चाहिए। 
 
उन्होंने कहा कि हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, मौसम, पर्यावरण, औद्योगीकरण, संचार आदि विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में सुधार की संभावना तलाशने के लिए देश केंद्रित हैं।
 
कस्तूरीरंगन ने कहा कि हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य हमारी सामाजिक प्रणालियों के लिए लाभ सुनिश्चित करना है जिसके लिए हमने ज्यादा निवेश किया है। (भाषा) 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?