भाजपा नेता मांगेराम गर्ग का ब्रेन हैमरेज से निधन, देह दान होगा

Webdunia
रविवार, 21 जुलाई 2019 (11:28 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग का रविवार सुबह निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।
 
ब्रेन हैमरेज होने के बाद गर्ग को 15 जुलाई को एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में 5 पुत्र, 1 पुत्री और नाती-पोते हैं। गर्ग 2003 से 2008 तक वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रहे। वे धर्मयात्रा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे।
 
गर्ग ने मृत्यु पश्चात अपना शरीर दधीचि देह दान संस्था को देने का संकल्प लिया था। उनके पुत्र सतीश गर्ग ने बताया कि पार्थिव शरीर को 11.30 बजे दिल्ली भाजपा कार्यालय लोगों के दर्शनार्थ ले जाया जाएगा और उसके बाद गर्ग की इच्छा के अनुसार दधीचि देह दान संस्था को सौंप दिया जाएगा।
 
मोदी ने गर्ग के निधन पर जताया शोक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मांगेराम गर्ग के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मांगेराम गर्गजी जैसे नेता किसी भी पार्टी के लिए अनमोल रत्न हैं। उन्होंने नि:स्वार्थ रूप से जमीनी स्तर पर काम किया और विभिन्न सामुदायिक सेवा पहलों के माध्यम से कई लोगों के जीवन को प्रभावित किया। गर्गजी को उनके अच्छे कामों के लिए वर्षों तक याद किया जाता रहेगा।
 
मोदी ने गर्ग के साथ अपनी जवानी के दिनों का फोटो साझा करते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा कि गर्गजी का दिल्ली से गहरा नाता था और उन्हें शहर के लोगों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा करते देखा गया था। उन्होंने दिल्ली में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन दुखद है। मेरे विचार उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख