क्रूज ड्रग्स केस में मनीष राजगढ़िया और साहू को मिली जमानत

Webdunia
मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (19:42 IST)
मुंबई। मुंबई के चर्चित क्रूज ड्रग्स मामले में एनडीपीएस कोर्ट ने मनीष राजगढ़िया और अवीन साहू को जमानत मिल गई है। दूसरी ओर, आर्यन खान के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन उनकी जमानत पर फैसला नहीं हो पाया। अब बुधवार को आर्यन मामले में सुनवाई होगी। 
 
मनीष और अवीन को एनडीपीएस कोर्ट से जमानत मिली है। पाटिल की खंडपीठ ने इन दोनों की जमानत अर्जी मंजूर की है।  दोनों पहले ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें जमानत मिली है।
 
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मनीष को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा था। इसके बाद मनीष और अवीन 11 अक्टूबर तक एनसीबी की कस्टडी में रहे। बताया जा रहा है कि मनीष धनबाद जिले का रहने वाला है। उसका सारा कारोबार ओडिशा के राउरकेला से चलता है। उनकी स्पंज आयरन फैक्ट्री है। 
 
उल्लेखनीय है कि मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने इस पूरी जांच-पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रूस ने बनाई कैंसर की वैक्सीन, 3 साल तक चला प्रीक्लिनिकल ट्रायल, नहीं पड़ेगी कीमोथैरेपी की जरूरत, कब तक होगी रोलआउट

बेंजामिन नेतन्याहू का दावा, 1 लाख लोगों ने गाजा सिटी को छोड़ा, इसराइली सेना ने दी थी यह चेतावनी

यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर किए ताबड़तोड़ ड्रोन हमले, हवाई अड्डे को बनाया निशाना

डॉलर के मुकाबले गिरते रुपए के लिए क्या मोदी सरकार ने तैयार किया कोई प्लान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान

ट्रंप टैरिफ को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- प्रधानमंत्री मोदी देश के दुश्मन बन गए हैं...

सभी देखें

नवीनतम

नहीं मान रहे पीटर नवारो, भारत द्वारा रूसी तेल खरीद को कहा ब्लड मनी

Delhi floods Photos : बाढ़ के बाद बदहाल दिल्ली, तस्वीरों में देखें जिंदगी की सचाई

राजस्थान हाईकोर्ट ने SI भर्ती परीक्षा रद्द करने के आदेश पर रोक लगाई

Punjab : बाढ़ पीड़ितों के लिए CM भगवंत सिंह मान का ऐतिहासिक फैसला, 20,000 रुपए मुआवजे को मंजूरी, देश में अब तक का सबसे अधिक

यमुना का पानी उतरा, दिल्लीवासियों की असली मुसीबत अब बढ़ी

अगला लेख