केजरीवाल बोले, दिल्ली के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प के पीछे मनीष सिसोदिया

Webdunia
शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (15:22 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि मनीष सिसोदिया की वजह से पिछले 8 वर्षों में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो सका, जो हर सुबह 6 बजे उठकर उनके निरीक्षण पर निकल जाते थे। केजरीवाल ने पूर्वी विनोद नगर में राजकीय सर्वोदय कन्या/बाल विद्यालय के नए भवन ब्लॉक की आधारशिला रखते हुए यह टिप्पणी की।
 
उन्होंने कहा कि स्कूल पूरी तरह से बन जाने के बाद कोलंबिया विश्वविद्यालय जैसा दिखेगा। केजरीवाल ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व शिक्षामंत्री के बारे में बोलते हुए कहा कि उन्होंने (केंद्र ने) मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल में डाल दिया। वे वही नेता हैं, जो हर सुबह 6 बजे उठकर स्कूलों में जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्ट नेता सुबह 6 बजे निरीक्षण के लिए स्कूलों का दौरा नहीं करते हैं।
 
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। वे प्रतियोगी परीक्षाओं को भी उत्तीर्ण कर रहे हैं और डॉक्टर, इंजीनियर और पुलिस अधिकारी बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में इस परिवर्तन के पीछे एक शख्स है और वो हैं मनीष सिसोदिया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

भूकंप के दौरान वो तेज रहस्यमयी आवाज क्या थी, पता कर रहे विशेषज्ञ?

अगला लेख