मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखी चिट्ठी, समर्थकों से कहा- जल्द बाहर मिलेंगे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (09:04 IST)
Manish sisodiya news in hindi : दिल्ली आबकारी मामले में संजय सिंह की जेल से रिहाई के बाद वरिष्‍ठ आप नेता मनीष सिसोदिया की भी जेल से बाहर आने की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने जेल से पत्र लिखकर अपने समर्थकों से कहा कि जल्द ही बाहर मिलेंगे।

ALSO READ: देश में तानाशाही की हुई शुरुआत, संविधान के लिए बहुत खतरनाक : संजय सिंह
उन्होंने चिट्ठी में लिखा कि पिछले एक साल में मुझे सबकी याद आई। हम सबने बहुत ईमानदारी से मिलकर काम किया। जैसे आजादी के समय सबने लड़ाई लड़ी वैसे ही हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं।
 
उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए लिखा कि अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का बहुत घमंड था, अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेल में बंद करते थे अंग्रेजों ने कई सालों तक गांधी और नेल्सन मंडेला को भी जेल में रखा। अंग्रेजों की तानाशाही के बाद भी आजादी का सपना सच हुआ।
 
 
चिट्ठी के अंत में उन्होंने कहा कि जेल में रहकर मेरा प्यार आप लोगों के लिए और बढ़ा। मेरी पत्नी का आप लोगों ने बहुत ध्यान रखा। सीमा आपकी सबकी बात करते हुए भावुक हो जाती है। आप सब अपना ख्याल रखिए।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख