'कल मनीष छूट जाते...', केजरीवाल ने बताया सिसोदिया की दोबारा गिरफ्तारी का मकसद

Webdunia
गुरुवार, 9 मार्च 2023 (22:03 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को झूठे आरोपों में जेल में रखा गया है। केजरीवाल ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया है ताकि उन्हें जमानत नहीं मिले।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितता से जुड़े धनशोधन के मामले में बृहस्पतिवार को सिसोदिया को गिरफ्तार किया।
ALSO READ: पाकिस्तान ने छेड़ा तो छोड़ेंगे नहीं PM मोदी, भारत कर सकता है बड़ा हमला, अमेरिकी खूफिया रिपोर्ट में दावा
उन्होंने बताया कि तिहाड़ जेल में दूसरे दौर की पूछताछ के बाद 51 वर्षीय सिसोदिया को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 
केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘मनीष को पहले सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) ने गिरफ्तार किया। सीबीआई को कोई सबूत नहीं मिला, छापे में कोई पैसा नहीं मिला। कल जमानत पर सुनवाई है। कल मनीष छूट जाते। तो आज ईडी ने गिरफ़्तार कर लिया। इनका एक ही मकसद है - मनीष को हर हालत में अंदर रखना। रोज नये फर्ज़ी मामले बनाकर। जनता देख रही है। जनता जवाब देगी।’’
 
एजेंसी ने आरोप लगाया है कि सिसोदिया सवालों का ‘गोलमोल’ जवाब दे रहे थे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।
 
सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को बनाने और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इस नीति को अब रद्द किया जा चुका है। ईडी ने सिसोदिया से पहले दौर की पूछताछ 7 मार्च को की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं नेपाल में भड़की हिंसा का असली गुनहगार, क्‍यों चर्चा में हैं ओली को इशारों पर नचाने वाली चीनी सुंदरी हाओ यांकी

नेपाल में तख्तापलट के पीछे एक और कहानी, कौन हैं हृदयेन्द्र शाह और क्या है राज परिवार से इनका संबंध

Nano Banana 3d figurines क्या है, Ghibli के बाद क्यों हुआ इतना वायरल, सोशल मीडिया पर पोस्ट की होड़, खुद कैसे करें क्रिएट

Alto और Wagon R होगी देश की सबसे सस्ती कार, क्या है GST का गणित

नेपाल में तख्तापलट के बाद अंतरिम सरकार के गठन पर गहराया संकट, बड़ा सवाल, क्या भटक गया Gen-Z आंदोलन?

सभी देखें

नवीनतम

नेपाल का ‘डिजिटल विद्रोह’: GenZ की क्रांति बनी भारतीय विदेश नीति की सबसे बड़ी चुनौती, अब आगे क्‍या होगा?

शशि थरूर बोले, ट्रंप के टैरिफ से भारत को नुकसान, खत्म हो रही है नौकरियां

मध्य प्रदेश भाजपा के नए मुखिया हेमंत खंडेलवाल की टीम में परिवारवाद की नो एंट्री पर छिड़ा सियासी घमासन?

14 सितंबर से फिर शुरू होगी वैष्णोदेवी यात्रा, श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से की यह अपील

LIVE: दिल्ली हाईकोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, DCP ने बताया फर्जी कॉल

अगला लेख