Hanuman Chalisa

पहलगाम हमले पर मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, 33 देशों में किसी ने भी पाकिस्तान को नहीं बताया जिम्मेदार

अय्यर ने कहा कि दुनिया के तमाम देशों ने आतंकवाद की निंदा की, लेकिन पाकिस्तान का नाम लेने से बचते रहे।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 3 अगस्त 2025 (07:45 IST)
Manishankar Aiyar controversial statement : कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने पहलगाम हमले पर विवादित बयान देते हुए कहा कि 33 देशों में किसी ने भी आतंकवादी हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार नहीं बताया। हम इसके सबूत नहीं पेश कर पाए। ALSO READ: पीएम मोदी बोले, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से कांग्रेस के पेट में दर्द
 
उन्होंने कहा कि थरूर को केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिनिधमंडल में शामिल किया था, इसने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की भूमिका को उजागर करने के लिए 33 देशों का दौरा किया था।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि हम अकेले कह रहे हैं कि पाकिस्तान इसके पीछे है, लेकिन किसी ने हमारी बात पर भरोसा नहीं किया। हम कोई ऐसा सबूत पेश नहीं कर पाए जिससे दुनिया को यकीन हो। न तो संयुक्त राष्ट्र और न ही अमेरिका ने पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है।
 
उन्होंने कहा कि दुनिया के तमाम देशों ने आतंकवाद की निंदा की, लेकिन पाकिस्तान का नाम लेने से बचते रहे। थरूर और उनके साथी चाहे जितना भी घूम लें, लेकिन इजरायल को छोड़कर किसी ने पाकिस्तान को दोषी नहीं कहा।
 
अय्यर ने थरूर को सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कांग्रेस की सिफारिश के बिना ही उन्हें क्यों चुना? 
 
इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अय्यर पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने की बजाय सेना के पराक्रम को सलाम करना चाहिए।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

उप्र मदरसा बोर्ड रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, 29 हजार से ज्यादा छात्राएं हुईं उत्‍तीर्ण

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

अगला लेख