मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, कौन बनेगा उत्तराधिकारी

Webdunia
सोमवार, 18 मार्च 2019 (08:20 IST)
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का रविवार को दु:खद निधन हो गया। इसके बाद ही उनके उत्तराधिकारी के लिए बैठकों का दौर शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार रात विधायकों के साथ 6 घंटे तक बैठक की। बैठक में विश्वजीत राणे और प्रमोद सावंत के नाम पर चर्चा हुई। बैठक के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका।
 
भाजपा ने गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद राज्य में उनके उत्तराधिकारी के बारे में चर्चा शुरू कर दी है। भाजपा विधायकों ने यहां विधायक दल की बैठक की। इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल थे। गडकरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर पणजी पहुंचे।
 
सूत्रों के अनुसार गोवा फॉरवर्ड पार्टी के नेता और पर्रिकर की सरकार में नगर नियोजन एवं कृषि मंत्री विजय सरदेसाई, दो अन्य पार्टी के नेता और निर्दलीय विधायक रोहन खोंटे तथा गोविंद गोडे ने गडकरी से मुलाकात की। इनके अलावा एमजीपी के नेता सुधीन धावालीकर और उसके दो विधायकों ने भी केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की है।
 
कांग्रेस ने किया दावा : इससे पहले कांग्रेस ने गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा को पत्र लिखकर दावा किया था कि पर्रिकर की सरकार के सहयोगियों ने मनोहर पर्रिकर के नाम पर भाजपा सरकार को समर्थन दिया था, लेकिन उनके निधन के बाद भाजपा के पास अब कोई सहयोगी नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख