मनोहर पर्रिकर की हालत स्थिर

Webdunia
सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (19:05 IST)
पणजी। गोवा के एक मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पूरी तरह ठीक हैं और उनकी हालत स्थिर है। बेचैनी की शिकायत के बाद कल पर्रिकर को गोवा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पर्रिकर (62) को कल शाम व्हीलचेयर पर गोवा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल (जीएमसीएच) ले जाया गया था।


उन्हें 22 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। अग्नाशय से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए वे एक हफ्ते तक वहां रहे थे। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा, मुख्यमंत्री अभी अस्पताल में ही भर्ती है, लेकिन वे पूरी तरह ठीक और स्थिर हैं।

जिस वक्त उन्हें जीएमसीएच ले जाया गया, उनके शरीर में पानी की थोड़ी कमी थी। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि जीएमसीएच के वार्ड संख्या 121 में भर्ती पर्रिकर पर विशेषज्ञ डॉक्टर नजर रख रहे हैं। मुंबई से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने 22 फरवरी को गोवा विधानसभा में बजट पेश किया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

सचिन पायलट का बड़ा आरोप, बोले- भारत को विपक्ष मुक्त बनाना चाहती है BJP

अगला लेख