मनोज सिन्हा ने लिया बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद, क्या बनेंगे यूपी के मुख्यमंत्री...

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2017 (10:11 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान आज शाम हो जाएगा। भले ही भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करने वाली पर राजनीतिक हल्कों में यह माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। 
 
आज सुबह से ही सबकी नजरें मनोज सिन्हा पर लगी हुई है। वे शनिवार सुबह दर्शन करने काल भैरव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने चौसट जोगिनी और नव ग्रह पूजन किया। इसके बाद वह विश्वनाथ मंदिर और संकटमोचन के भी दर्शन करने पहुंचे।
 
मनोज सिन्हा हो सकते हैं यूपी के मुख्यमंत्री, शनिवार को होगी घोषणा

विधायकों की बैठक आज शाम पांच बजे लोक भवन में होगी। विधायकों की बैठक के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मोदी मंत्रिमंडल में नगर विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू और पार्टी महामंत्री तथा राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव भी मौजूद रहेंगे।
 
कौन बनेगा यूपी का मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य बोले...
भाजपा के 312 विधायक चुने गए हैं जबकि उसके गठबंधन अपना दल के नौ और भारतीय समाज पार्टी (भासपा) के चार विधायक चुनाव जीते हैं।

मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को कल अपराह्न कांशीराम स्थित उपवन में शपथ दिलाई जाएगी। उपवन के साज-सज्जा और सफाई का काम तेजी से चल रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह समेत कई केन्द्रीय मंत्री और भाजपा शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा कई वरिष्ठ नेता आ रहे हैं।
 
समारोह में सूबे के कार्यवाह मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी आने की संभावना है।
   
मनोज सिन्‍हा गाजीपुर से सांसद हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र में बेहद सक्रिय रहते हैं। सीधे जुड़ाव के कारण वे लोगों में बेहद लोकप्रिय हैं। 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख