Hanuman Chalisa

मानसून अपडेट! असम में बाढ़ से हाल बेहाल, यहां होगी भारी बारिश...

Webdunia
मंगलवार, 27 जून 2017 (08:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में अगले तीन से चार दिन में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर भारत के राज्यों में उमस भरी गर्मी बरकरार रही जबकि असम में बाढ़ की स्थिति और भी बिगड़ गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कोंकण और गोवा के दूर-दूराज क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
 
मध्य प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने के बीच छिंदवाड़ा और मंदसौर जिलों के तीन जगहों पर बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए हैं।
 
दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री ज्यादा था। वहीं, आद्रता का स्तर 75 से 49 फीसदी रहा। 
 
आईएमडी महानिदेशक के जे रमेश ने कहा, 'मानसून दिल्ली और इसके आसपास के हिस्सों में अगले तीन से चार दिन में पहुंचेगा। गुजरात और मध्य प्रदेश के हिस्सों में भी इसी दौरान मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।'
 
असम के चार नए जिलों के बाढ़ से प्रभावित होने के बाद यहां स्थिति और भी खराब हो गई है। अब असम के आठ जिले बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी की रिपोर्ट में बताया गया है कि लखीमपुर, करीमगंज, जोरहट, करबी आंगलांग, होजाई, गोलाघाट, शिवसागर और सोनीतपुर जिलों में एक लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
 
सोनीतपुर में सात और करीमगंज में एक राहत शिविर बनाने से 11,700 लोगों को राहत मिली है। नुमालीगढ़ में धनसिरी और हैलाकांडी जिले में कताखल नदी खतरे के निशान से उपर बह रही है।
 
राजस्थान के कई हिस्सों मे हल्की से सामान्य बारिश हुई है। राजस्थान में चुरू सबसे गर्म स्थान रहा, यहां का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, यहां 21.6 मिमी बारिश भी दर्ज की गई।
 
हरियाणा और पंजाब के हिस्सों में उमस भरी गर्मी बरकरार है। दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, उत्तराराखंड के हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। देहरादून में 177 मिमी बारिश, मसूरी में 150 मिमी बारिश दर्ज की गई।
 
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। बिहार में भी उमस भरी गर्मी पड़ रही है। राज्य का गया जिला अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा।
 
दक्षिणी-पूर्वी मानसून कोंकण, गोवा और केरल में सक्रिय है। देश के कई हिस्सों विदर्भ क्षेत्र, उ}ारी बिहार, झारखंडख, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय के दूर-दराज क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

डींगरपुर हिंसा, उम्रकैद की सजा पाए 6 दोषियों की अपील हाईकोर्ट में खारिज कराने के लिए पुलिस करेगी मजबूत पैरवी

अगला लेख