BJP के खिलाफ विपक्ष लामबंद, 25 सितंबर को इनेलो की रैली में होंगे शामिल विपक्ष के अनेक राजनेता

Webdunia
मंगलवार, 6 सितम्बर 2022 (21:41 IST)
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और विपक्ष के कई नेता 25 सितंबर को हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की रैली में शामिल होंगे। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने मंगलवार को यह घोषणा करते कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव तथा मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को रैली में शामिल होने का न्योता दिया है।
 
इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, तेलुगुदेशम पार्टी (तेदेपा) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ एक बैठक में चौटाला साहब ने उन्हें फतेहाबाद में 25 सितंबर की रैली में आमंत्रित किया है और वे (नीतीश) इसमें शामिल होने के लिए राजी हो गए हैं। संपर्क किए जाने पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेता केसी त्यागी ने रैली में नीतीश के तेजस्वी के साथ शरीक होने की पुष्टि की।
 
त्यागी ने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर विपक्ष के कई नेता एक मंच पर जुटेंगे और यह विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक उपयुक्त अवसर होगा। ओमप्रकाश चौटाला ने दावा किया लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तंग आ गए हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ दल के खिलाफ देश में एक माहौल बन रहा है तथा 25 सितंबर की रैली विपक्षी एकता का प्रदर्शन भर नहीं होगी बल्कि भाजपा सरकार के खिलाफ रोष को भी प्रदर्शित करेगी। इनेलो अपने संस्थापक देवीलाल की जयंती पर रैली का आयोजन कर रहा है और इसमें कांग्रेस को छोड़कर विपक्षी दलों के कई नेताओं को आमंत्रित किया गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM Modi UK Visit : PM मोदी की ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर से मुलाकात, FTA पर दोनों देशों के हस्ताक्षर, क्या होगा सस्ता

Extra marital affairs के कारण एक और पाकिस्तानी क्रिकेटर का निकाह टूटने की कगार पर

कौन हैं अजय सेठ, जो संभालेंगे IRDAI की कमान?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उपराष्ट्रपति चुनाव में INDIA गठबंधन की एकता की अग्निपरीक्षा!

बिहार SIR : चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, 1 माह में जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम

सभी देखें

नवीनतम

थाईलैंड का कंबोडिया पर हवाई हमला, थाईलैंड ने भी किया पलटवार

इमरान खान ने बताया, जेल में कैसे कट रहे हैं दिन, मिल रहा है कैसा पानी?

Weather Update: दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के करीब, जानिए देशभर का मौसम

LIVE: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट, मस्क की कंपनी को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अगला लेख